palmistry 3 major lines in palm related to partner career and behaviour Palmistry: अगर कटी है हाथ की ये रेखा तो नहीं मिलेगा मन मुताबिक पार्टनर, जान लें 3 सबसे गहरे राज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Palmistry: अगर कटी है हाथ की ये रेखा तो नहीं मिलेगा मन मुताबिक पार्टनर, जान लें 3 सबसे गहरे राज

हाथ की रेखाएं हमारे हर राज खोल देती हैं। आज जानेंगे उन तीन रेखाओं के बारे में जिसे आप भी आसानी से देखकर समझ सकते हैं कि आगे क्या होने वाला है?

Tue, 27 Jan 2026 03:41 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: अगर कटी है हाथ की ये रेखा तो नहीं मिलेगा मन मुताबिक पार्टनर, जान लें 3 सबसे गहरे राज

हाथ की रेखा हमारी जिंदगी के कई ऐसे राज खोल सकती है, जिसके लिए कुंडली तक देखने की जरूरत नहीं है। अगर आपको हाथों की रेखा का सही ज्ञान है तो आप खुद अपना भविष्य जान सकते हैं। बता दें कि हमारी हथेली में कई तरह की ऐसी रेखाएं होती हैं जो भाग्य से लेकर हमारी शादी और हेल्थ से जुड़ी चीजें बताती हैं। आज बात करेंगे उन तीन महत्वपूर्ण रेखाओं के बारे में जिनका हाथ में सही होना काफी जरूरी है। इन तीन रेखाओं में अगर कोई भी काट-छांट हुई तो समझिए कि राह आसान नहीं होने वाली है। शादी से लेकर लगभग हर जरूरी चीज से जुड़ी इन रेखाओं के बारे में आप भी आसानी से समझ सकते हैं।

ये होती हैं महत्वपूर्ण रेखाएं

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर ये तीनों रेखाएं छोटी या कटी होती हैं तो इनका कुछ ना कुछ सिग्नल जरूर होता है। शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में हार्ट लाइन छोटी होती है तो ऐसे लोग बहुत ही सेंसेटिव और मासूम होता है। इन लोगों को छोटी-छोटी बातें भी बुरी लग जाती हैं। वहीं अगर हार्ट लाइन कटी हुई होती है तो मन मुताबिक लाइफ पार्टनर नहीं मिल पाता है। अब बात करें माइंड लाइन की तो ऐसे लोग काफी चालाक होते हैं। वहीं अगर ये लाइन कटी हुई है तो ऐसे लोगों की लाइफ में चीजें स्लो आती है और इन्हें भी काफी कुछ समझ नहीं आता है। हाथ में लाइफ लाइन भी होती है। अगर ये लाइन छोटी होती है तो ऐसे व्यक्ति को अपनी प्रोफेशनल लाइफ में संतुष्टि नहीं मिलती है। वहीं अगर ये लाइन कटी हुई हो तो ऐसे लोगों को काफी हेल्थ इश्यू होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: शादी के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी खिटपिट? हाथ की ये रेखा खोलती है राज
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: लव या फिर अरैंज? हाथ की ये रेखा बताती है कैसी होगी आपकी शादी
ये भी पढ़ें:Palmistry: हाथों पर बने ये 3 निशान होते हैं लकी, अचानक धन लाभ का देते हैं संकेत
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हाथ में क्लियर हो ये 3 चीजें तो कभी नहीं होगी पैसों की दिक्कत
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: लव स्टोरी के दर्दनाक अंत का संकेत देती है ये लकीर

कौन सा हाथ देखा जाता है?

अब सवाल आता है कि किस हाथ की रेखा को देखा जाए? दाएं या फिर बाएं? बता दें कि न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से लड़कियों के बाएं हाथ की रेखाएं पढ़ी जाती हैं। तो वहीं लड़कों के दाएं हाथ को पढ़ा जाता है। यहां पर समझने वाली बात ये भी है कि ये तो रेखाओं का खेल है लेकिन हम अपनी मेहनत से भी अपना भाग्य बदल सकते हैं। ऐसे में रेखाएं कटी-फटी होने पर भी मायूस नहीं होना चाहिए। अगर कोई चीज खराब है तो उसके लिए कई उपाय भी मौजूद हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए पामिस्ट्री विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!