palmistry broken fate line meaning tuti hui bhagya rekha ka matlab Palmistry: क्या संकेत देती है टूटी हुई भाग्य रेखा? ऐसे लगाएं पता
More

Palmistry: क्या संकेत देती है टूटी हुई भाग्य रेखा? ऐसे लगाएं पता

Palmistry in Hindi: किसी भी व्यक्ति के भाग्य की झलक उसकी हथेली में होती हैं। अगर सही तरीके से हाथों की रेखाओं को देखा जाए तो किसी की भी जिंदगी की किताब को पढ़ा जा सकता है। आज बात करेंगे भाग्य रेखा की। जानेंगे आखिर ये रेखा टूटी हुई हो तो इसका क्या मतलब होता है?

Thu, 18 Sep 2025 04:03 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: क्या संकेत देती है टूटी हुई भाग्य रेखा? ऐसे लगाएं पता

हथेली में कई तरह की रेखाएं और निशान बने होते हैं। इनकी मदद से किसी भी व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। हाथ में मस्तिष्क रेखा से लेकर जीवन रेखा, हृदय रेखा और भाग्य रेखा होती हैं। इन रेखाओं को पढ़कर-समझकर किसी भी की जिंदगी की किताब पढ़ी जा सकती हैं। ये रेखाएं किसी भी व्यक्ति की जिंदगी की खुली किताब जैसी ही हैं। आज बात करेंगे भाग्य रेखा की। कई लोगों के हाथ में भाग्य रेखा अक्सर टूटी हुई होती है। आज जानते हैं कि आखिर इस टूटी हुई रेखा का क्या मतलब होता है?

कहां होती हैं भाग्य रेखा?

बता दें कि भाग्य रेखा हमेशा मणिबंध से शुरु होती है। मध्यमा उंगली से नीचे शनि पर्वत की ओर आती हुई लकीर ही भाग्य रेखा कहलाती है। इस रेखा की मदद से किसी भी व्यक्ति के करियर और उसके भाग्य के बारे में पता किया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से अगर किसी पुरुष का हाथ देखा जा रहा है तो उसके दाहिने हाथ को देखना चाहिए। वहीं महिलाओं का बांए हाथ को देखा जाता है।

टूटी हुई भाग्य रेखा का मतलब

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में ये रेशा शनि पर्वत तक आसानी से पहुंचती है तो इसका साफ-साफ मतलब है कि वो बेहद ही लकी है। उसे जिंदगी के हर मोड़ पर सफलता मिलने वाली है। चाहे प्रोफेशनल हो या फिर पर्सनल लाइफ। अगर ये रेखा एक दम क्लियर और लंबी हो तो इसे और भी शुभ माना जाता है। ऐसी रेखा संकेत देती है कि ऐसा व्यक्ति जिस चीज में हाथ डालेगा, उसमें सफलता पाएगा। अगर ये रेखा टूटी-फूटी या फिर आड़ी-तिरछी होती है तो इसे सही नहीं माना जाता है। शास्त्र के हिसाब से ऐसी रेखा का मतलब है कि जिंदगी में कई मुश्किलें आएंगी। ऐसी रेखा ये संकेत भी देती है कि जो भी काम करना होगा, उसमें बार-बार कोई ना कोई बाधा जरूर आएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)