हस्तरेखा: करोड़पति बनने का संकेत देती है हाथ की रेखा, जानें कैसे मनी ट्रांयगल बनाता है मालामाल?
Money Triangle Meaning in Palmistry: आपके हाथ में ही ये राज छिपा है कि आप कभी करोड़पति बन पाएंगे या नहीं? हाथ की कुछ रेखाएं ऐसी हैं, जिनके मिलने से ये संयोग बनता है। नीचे विस्तृत से जानें इसके बारे में…

हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हमारी किस्मत हमारे हाथ में ही होती है। हाथ में कई ऐसे राज छिपे होते हैं, जिसके लिए हमें किसी की कुंडली देखने की भी जरूरत नहीं होगी। हाथ की लकीरें और उसके आसपास बने निशान हमारी जिंदगी को लेकर काफी कुछ बयान करते हैं। हाथ देखकर ही बताया जा सकता है कि किसी व्यक्ति का भाग्य कैसा है? उसकी शादी कैसी होगी और उनकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी? हर एक चीज के लिए हाथ में अलग-अलग रेखाएं बनी होती हैं। आज जानेंगे कि वो कौन सी रेखा है जिसे देखकर बताया जा सकता है कि कोई व्यक्ति अपने जीवन में करोड़पति बन पाएगा या नहीं?
हाथ की ये रेखा होती है लकी
आप अपने हाथ को ध्यान से देखें और अनामिका उंगली के ठीक नीचे वाले हिस्से को देखें। इसे सूर्य पर्वत कहा जाता है। अगर ये वाला हिस्सा उभरा हुआ है तो ऐसे इंसान के पास पैसे की कमी कभी नहीं होती है। वहीं जिसके हाथ में हृदय रेखा के ऊपर वाला हिस्सा बड़ा और स्पष्ट हो ऐसे लोगों के करोड़पति बनने के चांस ज्यादा होते हैं। अगर हृदय रेखा रेखा से कुछ रेखाएं निकलकर सूर्य पर्वत की ओर जाए और एक ट्रैंगल सा बन जाए और ये एकदम क्लियर हो तो ऐसा इंसान करोड़पति बनता ही बनता है। बता दें कि ये मनी ट्रांयगल भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा (और जीवन रेखा या कभी-कभार सूर्य रेखा के मिलने से बनता है।
मनी ट्रांयगल से खुलती है किस्मत
हृदय रेखा से निकलने वाली रेखा जब ट्रांयगल बनाती है तो इसे मनी ट्रांयगल कहा जाता है। मनी ट्रांयगल बहुत भाग्यशाली इंसान के हाथ में ही होता है। ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी कभी नहीं रुठती हैं। अगर आपके हाथ में ये ट्रांयगल बना हुआ है तो इसका ये भी मतलब है कि आपके पास काफी प्रॉपर्टी होगी। साथ ही ऐसे लोग अपनी समझदारी से खूब पैसा कमाते हैं। इन्हें पैसों का सही मैनेजमेंट करना आता है। साथ ही उम्र बढ़ने के साथ ही साथ ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति और भी सही होती जाती है। जिन लोगों के हाथ में मनी ट्रांयगल होता है, वो लोग बिजनेस और इन्वेस्टमेंट के जरिए अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
छोटे मनी ट्रांयगल का मतलब
जिन लोगों के हाथ में ये ट्रांयगल छोटा होता है या टूटा-फूटा होता है तो ऐसे लोगों के पास पैसा नहीं रुक पाता है। यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि मनी ट्रांयगल हर किसी के हाथ में नहीं होता है। जरूरी नहीं है कि मनी ट्रांयगल ना हो कोई अच्छे पैसे नहीं कमा सकता है। आधी से ज्यादा चीजें हमारी मेहनत पर भी डिपेंड करती हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन