half moon in palm meaning in hindi hath me chand banne ka matlab Palmistry: कैसा होगा लाइफ पार्टनर? सारे राज खोलती है हाथ की ये रेखा
More

Palmistry: कैसा होगा लाइफ पार्टनर? सारे राज खोलती है हाथ की ये रेखा

Palmistry In Hindi: हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की कई ऐसी रेखाओं का जिक्र है, जिसे पढ़कर जिंदगी के हर पहलू को समझा जा सकता है। आज बात करेंगे दोनों हथेली के जुड़ने से बनने वाले आधे चंद्रमा के बारे में। इस रेखा के जरिए लाइफ पार्टनर के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

Thu, 11 Sep 2025 03:53 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: कैसा होगा लाइफ पार्टनर? सारे राज खोलती है हाथ की ये रेखा

हम कुछ बोले या ना बोलें लेकिन हमारे हथेली की रेखाएं बहुत कुछ कह जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में हाथ की रेखाओं का खास महत्व बताया गया है। अगर सही तरीके से हाथ में बनी रेखाओं और निशान को समझा जाए तो जिंदगी की किताब खुलकर सामने आ जाएगी। अगर बात की जाए रिश्तों की तो इसकी झलक भी हमारी हथेली में देखने को मिलती है। हर किसी के मन में सवाल होता है कि जिस शख्स के साथ जिंदगी बितानी है वो कैसा होगा? लाइफ पार्टनर के बारे में हर कोई जानने में दिलचस्पी रखता है। वहीं हाथ की एक रेखा की मदद से आप काफी कुछ जान सकते हैं।

हाथ में बने चंद्रमा तो मिलता है ऐसा पार्टनर

अगर दोनों हथेलियों को मिलाने से चांद बनता है तो इसे काफी शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली को जोड़ने से ये निशान बनता है तो उन्हें बहुत ही चार्मिंग पार्टनर मिलता है। इसका ये भी मतलब होता है कि पार्टनर से इस शख्स को बेशुमार प्यार भी मिलेगा। इसका एक संकेत ये भी है कि पार्टनर से खूब सपोर्ट भी मिलने वाला है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बना आधा जितना क्लैरिटी के साथ उभरता दिखेगा, पार्टनर उतना ही अच्छा होगा।

इस फील्ड में करते हैं कमाल

हथेली पर अधूरे चांद के बनने का ये भी मतलब होता है कि ऐसा व्यक्ति बहुत ही बुद्धिमान और क्रिएटिव भी होता है। जिन लोगों की हथेली को मिलाने से अधूरा चांद बनता है, ऐसे लोगों को गुणों की खान भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ऐसे लोग आर्ट, म्यूजिक और साहित्य के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। इनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स भी काफी अच्छी होती है और इसकी वजह से ये कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी करते हैं। अपनी बातों से ये लोग दूसरों को हील भी बहुत करते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)