Numerology: रिश्ते को टाइम पास नहीं समझते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, होते हैं काफी सेंसेटिव
न्यूमेरेलॉजी में ऐसे मूलांकों का जिक्र किया गया है जो हर एक चीज के प्रति सेंसेटिव होते हैं। ऐसे लोग हर एक रिश्ते को रिस्पेक्ट देते हैं और किसी को भी अपना टाइमपास नहीं समझते हैं। जानें ऐसे लोग कौन होते हैं?

Most Sensetive Numerology Number: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में ऐसे मूलांकों का जिक्र है जो काफी सेंसेटिव होते हैं। ऐसे लोग हर किसी की इज्जत करते हैं और सभी के इमोशन का पूरा ख्याल रखते हैं। इन्हें ग्रीन फ्लैग भी कहा जा सकता है क्योंकि ये ना तो किसी इंसान और ना ही किसी रिश्ते को टाइमपास समझते हैं। नीचे विस्तार से जानें ऐसे लोग कौन होते हैं?
मूलांक 2
ये मूलांक उन लोगों का होता है जिनका जन्म 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है। ये मूलांक नंबर बहुत ही सेंसेटिव होता है क्योंकि इसमें अपने स्वामी ग्रह चंद्रमा की तरह ही सारे गुण होते हैं। मूलांक 2 वाले लोग ना सिर्फ सेंसेटिव होते हैं बल्कि ये सामने वाले को खूब पैंपर करना भी जानते हैं। इन्हें पता है कि किसे किस तरह का कम्फर्ट देना है। इनकी हीलिंग पावर सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में ये हर एक रिश्ते को दिल से निभाते हैं। किसी भी रिश्ते को मूलांक 2 वाले लोग टाइम पास नहीं समझते हैं।
मूलांक 5
अगला नंबर मूलांक 5 वालों का है। ये मूलांक उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है। इस मूलांक के लोग अपनी बातों से ही लोगों को दीवाना बना लेते हैं। खास बात ये हैं कि ये सिर्फ कहने ही नहीं बल्कि एक्शन में भी भरोसा करते हैं। इस मूलांक के लोगों पर बुध ग्रह का असर सबसे ज्यादा होता है क्योंकि यही इनका स्वामी ग्रह होता है। ये हर एक इमोशनल की कद्र करना जानते हैं और यही वजह है कि ये रिश्तों को टाइम पास नहीं समझते हैं।
मूलांक 6
लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 6 वालों का है। इनका संबंध शुक्र ग्रह से होता है क्योंकि ये इनका स्वामी ग्रह होता है। जिन लोगों का जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। शुक्र के प्रभाव के चलते इनकी लव लाइफ हमेशा खूबसूरत होती है। ये जिसे दिल से चाहते हैं, उस पर अपनी जान छिड़कते हैं। इमोशनल की कद्र करने वाले मूलांक 6 वाले लोग हर किसी के प्रति सेंसेटिव होते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन