numerology people born on these dates find true love later in life न्यूमेरेलॉजी: जिंदगी में होती है सच्चे प्यार की लेट एंट्री? उलझी होती है इन तारीखों पर जन्मे लोग की लव लाइफ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: जिंदगी में होती है सच्चे प्यार की लेट एंट्री? उलझी होती है इन तारीखों पर जन्मे लोग की लव लाइफ

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो अपनी लव लाइफ में खूब स्ट्रगल देखते हैं। ऐसे लोगों को सच्चा प्यार देर से मिलता है। जानें इन मूलांकों के बारे में…

Thu, 29 Jan 2026 12:28 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: जिंदगी में होती है सच्चे प्यार की लेट एंट्री? उलझी होती है इन तारीखों पर जन्मे लोग की लव लाइफ

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से हर किसी की जिंदगी का बर्थडेट से गहरा संबंध होता है। ये सिर्फ जन्म की ही तारीफ नहीं होती है बल्कि इसकी मदद से काफी कुछ जाना समझा जा सकता है। अंकशास्त्र की भाषा में इसे मूलांक कहा जाता है। शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक का जिक्र है जिन्हें सच्चा प्यार आसानी से नहीं मिलता है। इमोशनल तौर पर ये लोग काफी गहरे होते हैं और हर एक रिश्ते के प्रति ये काफी सेंसेटिव होते हैं। ऐसे में इन्हें किसी ऐसे इंसान की ही तलाश होती है जो इन्हें अंदर तक पढ़ पाए। इन मूलांक के जातकों को सच्चा प्यार देर से मिलता है लेकिन जब मिलता है तो कमाल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर किन-किन तारीखों पर जन्मे लोगों की जिंदगी में सच्चा प्यार लेट एंट्री लेता है?

मूलांक 2

इस मूलांक के लोगों का संबंध सीधे तौर पर चंद्रमा से ही होता है। चंद्रमा की एनर्जी की वजह से ही मूलांक 2 वाले जातक काफी इमोशनल होते हैं। ये मूलांक उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है। इनकी जिंदगी में सच्चा प्यार लेट आता है लेकिन जब आता है तो उसका कोई मुकाबला नहीं होता है। इस मूलांक को खूब धोखे मिलते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह ये हैं कि ये लोगों पर खूब भरोसा करते हैं। हालांकि जब इनके सामने लोगों की सच्चाई आ जाती है तो उससे जिंदगी भर का नाता भी तोड़ देते हैं। शादी के बाद मूलांक 2 वालों की जिंदगी पूरी तरह से बदलती है। इन्हें अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है जोकि इनकी जिंदगी में चार चांद लगा देता है। वैसे इसके लिए कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी काफी निर्भर करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को विदेश में मिलता है बड़ा मौका
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग फरवरी में रहें सतर्क, जान लें उपाय
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: रिश्ते को टाइम पास नहीं समझते हैं इन तारीखों पर जन्मे हुए लोग
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों की लव लाइफ में काफी स्ट्रगल होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। बुध के चलते इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स तो कमाल की होती है। अपनी बातों से ये लोग हर किसी का दिल जीत लेते हैं लेकिन ये लोग अपनी लव लाइफ में खूब उतार-चढ़ाव देखते हैं। सच्चा प्यार पाने के लिए इन लोगों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई दफा ऐसा होता है कि ये ही सामने वाले शख्स में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखा पाते हैं। बता दें कि मूलांक 5 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इन लोगों की लव लाइफ में भले ही दिक्कतें आए लेकिन इनकी लव लाइफ कमाल की होती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!