Numerology Horoscope 18 June 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology, अंक राशिफल: 18 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 18 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 18 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Tue, 17 June 2025 01:42 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 18 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Numerology Horoscope 18 June 2025, अंक राशिफल 18 जून 2025: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 18 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक-1 वालों कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों का दिन बिजी रहेगा। हेल्थ का ध्यान रखें। व्यर्थ के गुस्से और वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के लिए टास्क मिल सकते हैं। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा टाइम, जब बुध करेंगे कर्क गोचर

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों। कॉन्फिडेंस के साथ कमर कसें और अपने ऑफिस टास्क को पूरा करें।

मूलांक 3 वाले आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपनी मेंटल का हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें। लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाएं।

मूलांक 4 वालों के आत्मविश्वास में आज कमी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आएंगी। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:केतु-राहु की चाल का कमाल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ

मूलांक 5 वाले आज माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है। उथल-पुथल भरा दिन है, मन अशांत रहेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मूलांक 6 आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

मूलांक 7 वालों का मन खुश रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग नजर आएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पेशेंस रखें। क्रोध के भाव से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 8 वालों आज कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा?

मूलांक 9 वालों आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!