Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 17-23 June 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 17-23 जून का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Mon, 16 June 2025 12:06 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 17-23 जून 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए जून का ये सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। जानें, 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा-

मेष राशि- ये सप्ताह मेष राशि के लिए उतार-चढ़ाव वाला साबित हो सकता है। कॉम्पिटिशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे। जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

वृषभ राशि- करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। लव लाइफ में टेंशन का माहौल बन सकता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बेवजह की यात्रा से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर

मिथुन राशि- इस सप्ताह अपने फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं। आर्थिक स्थितियां कमजोर पड़ सकती हैं इसलिए सूझ-बुझ के साथ ही निर्णय लें। ये हफ्ता आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है और आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि- इस सप्ताह छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। इस हफ्ते आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

सिंह राशि- सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि- ये हफ्ताआपके लिए शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सही रहेगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें। अपनी मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखें। घर के सदस्यों और अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 16 जून का दिन कैसा रहेगा?

तुला राशि- आपके लिए ये सप्ताह रोमांचक भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा।

वृश्चिक राशि- इस हफ्ते आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। व्यवसायिक मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं और ट्रिप पर जाएं।

धनु राशि- ये सप्ताह आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। वहीं, इस हफ्ते प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से बचें। यात्रा पर जाने के प्लान बन सकते हैं।

मकर राशि- इस सप्ताह परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद होने की संभावना है। अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं, एक्सपर्ट की सलह लेकर। कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

कुंभ राशि- कुछ लोगों के लिए घूमने जाने के योग बनते भी दिख रहे हैं। थोड़ी बहुत चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे। ये सप्ताह आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। आपको आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 16 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

मीन राशि- इस पूरे हफ्ते मेष राशि वाले आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरपूर रहेंगे। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। खासकर शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे साथ ही पार्टनर से स्पेशल मैसेज भी सप्ताह के अंत तक मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!