Budh Rashifal Mercury Transit 2025 Cancer Good time for these zodiacs will start from 22 June 22 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा टाइम, जब बुध करेंगे कर्क गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

22 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा टाइम, जब बुध करेंगे कर्क गोचर

Budh Rashifal Mercury Transit 2025: बुध का कर्क राशि में प्रवेश होगा, जो चंद्र देव की राशि है। बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छा वक्त लाएगा तो कुछ के लिए टाइम मुश्किल साबित होगा।

Tue, 17 June 2025 12:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
22 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा टाइम, जब बुध करेंगे कर्क गोचर

Budh Rashifal Mercury Transit 2025: कुछ ही दिनों में बुध अपनी चाल बदलने वाले हैं। बुध जब कुंडली में मजबूत होते हैं तो करियर और बिजनेस की स्थिति अच्छी रहती है। बुध चंद्रमा की राशि में गोचर करेंगे। 22 जून 2025 रविवार को रात 09:33 बजे बुध का कर्क राशि में प्रवेश होगा, जो चंद्र देव की राशि है। बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छा वक्त लाएगा तो कुछ के लिए टाइम मुश्किल साबित होगा। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर से किन राशियों को प्रॉफिट हो सकता है-

21 जून से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा टाइम, जब बुध करेंगे कर्क गोचर

कर्क राशि

बुध का कर्क राशि में राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। वहीं, मैरिड लोगों को अपने पार्टनर की हेल्थ पर फोकस करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कई नए मौके मिल सकते हैं, जो पूरी लग्न और मेहनत के साथ करना आपके लिए फलदायक रहेगा। घर-परिवार में शांति और सुख वाला माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन होना लाजमी है। इसलिए पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाना बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

बुध का कर्क राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। प्रमोशन के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहने वाली है। करियर में सरप्राइज मिलने की भी संभावना है। घर वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कुछ लोग भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। कारोबार भी बेहतर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:केतु-राहु की चाल का कमाल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 17 जून का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!