Ketu Rashifal Rahu Transit 2025 effects these zodiacs will get benefit केतु-राहु की चाल का कमाल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

केतु-राहु की चाल का कमाल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ

Ketu Rashifal Rahu Transit 2025: इस साल दोनों ही ग्रहों ने राशि परिवर्तन कर लिया है। ये ग्रह हमेशा उलटी चाल चलते हैं। राहु-केतु का गोचर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। देखें अपनी राशि का हाल-

Tue, 17 June 2025 10:17 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान
share
केतु-राहु की चाल का कमाल, इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ

Ketu Rashifal Rahu Transit 2025: केतु और राहु समय-गोचर करते हैं, जो अपने अपने साथ शुभ और अशुभ परिणाम साथ लेकर आता है। इस साल दोनों ही ग्रहों ने राशि परिवर्तन कर लिया है। ये ग्रह हमेशा उलटी चाल चलते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 18 मई 2025 के दिन शाम के 4 बजकरकर 30 मिनट पर केतु सिंह राशि व राहु ने कुंभ राशि में प्रवेश किया। इस साल ये दोनों ग्रह इन राशियों में ही रहेंगे। राहु-केतु का गोचर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं केतु व राहु की चाल बदलने से किन राशियों को लाभ और भाग्य का साथ मिल सकता है-

इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ

मेष राशि: केतु-राहु की चाल मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आई है। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।

कन्या राशि: केतु-राहु की चाल कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक मानी जा रही है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए केतु-राहु का राशि परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 17-23 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर, 30 जून से इन राशियों को लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!