Shani Rashifal Saturn Transit Horoscope 2025 Saturn's direct movement will give good news Shani : शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani : शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर

Shani Rashifal Saturn Transit Horoscope 2025: शनि इस साल भी सीधी चाल में गोचर करेंगे। साल खत्म होने से पहले शनि मार्गी अवस्था में आ जाएंगे, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है।

Mon, 16 June 2025 10:16 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani : शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर

Shani Rashifal Saturn Transit: शनि देव बेहद धीमी चाल में गोचर करते हैं। शनि का राशि परिवर्तन हर साल नहीं होता लेकिन चाल में बदलाव जरूर करते रहते हैं। शनि की मार्गी चाल काफी महत्व रखती है। मार्गी चाल का अर्थ है सीधी चाल। शनि इस साल भी सीधी चाल में गोचर करेंगे। साल खत्म होने से पहले शनि मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। पंचांग के मुताबिक, शनि नवंबर के महीने में मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। शनि की मार्गी चाल से कुछ राशियों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं शनि की मार्गी चाल किन राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव ला सकती है-

शनि की मार्गी चाल इन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगी अच्छी खबर

धनु राशि: धनु राशि के लिए शनि का मार्गी चाल में गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। धनु राशि के लिए शनि की ये सीधी चाल शुभ रहने वाली है।

वृषभ राशि: शनि की मार्गी चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल अच्छी खबर लेकर आएगी। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 जून को बुध का गुरु के नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:सूर्य, गुरु, बुध मिथुन राशि में, आज से इन 3 राशियों का अच्छा टाइम शुरू
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन राशि का 16 जून का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!