Mulank 1 3 6 9 Numerology Lucky Birth Dates who live a royal and luxurious life किस्मत के धनी होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं राजा जैसा जीवन
More
Hindi Newsफोटोकिस्मत के धनी होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं राजा जैसा जीवन

किस्मत के धनी होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, जीते हैं राजा जैसा जीवन

Mulank 1 3 6 9 Numerology Lucky Birth Dates : कुछ लोगों पर ग्रहों की विशेष कृपा होती है, जिससे वे अपनी जिंदगी पूरी शानो-शौकत और राजा की तरह जीना पसंद करते हैं। किस्मत इनका ऐसा साथ देती है कि ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां अपना एक अलग मुकाम और ब्रांड बनाते हैं। 

Shrishti ChaubeyMon, 18 May 2026 01:35 PM
1/6

राजा जैसा जीवन क्यों?

अंकशास्त्र के अनुसार, हमारे जन्म की तारीख का हमारे भाग्य, स्वभाव और जीवन जीने के तरीके पर गहरा असर पड़ता है। जैसे कुछ लोग जीवन में बहुत संघर्ष के बाद मुकाम हासिल करते हैं, वैसे ही कुछ तारीखों में जन्में लोग ऐसे होते हैं, बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। कुछ लोगों पर ग्रहों की विशेष कृपा होती है, जिससे वे अपनी जिंदगी पूरी शानो-शौकत और राजा की तरह जीना पसंद करते हैं।

2/6

क्यों होते हैं भाग्यशाली?

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ तारीखों में जन्मे लोगों पर ग्रहों की विशेष कृपा होती है, जिससे वे अपनी जिंदगी राजा की तरह जीना पसंद करते हैं। इनकी किस्मत इनका सबसे बड़ा हथियार होती है; ये लोग मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से भी अपनी सूझबूझ के बल पर बाहर निकल आते हैं। इतिहास गवाह है कि राजा वही बनता है जो अपनी किस्मत के साथ-साथ अपनी मेहनत और कर्मों पर भी पूरा भरोसा रखता है। आइए जानते हैं अंकशास्त्र के अनुसार वे कौन सी तारीखें हैं-

3/6

मूलांक 1

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य देव हैं। सूर्य की तरह ही इन लोगों का स्वभाव भी राजसी होता है। ये लोग किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। इनमें नेतृत्व करने की कमाल की क्षमता होती है। ये अपने करियर में बहुत ऊंचा पद हासिल करते हैं। किस्मत इनका ऐसा साथ देती है कि ये जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां अपना एक अलग मुकाम और ब्रांड बनाते हैं।

4/6

मूलांक 3

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है, जिसके स्वामी देवताओं के गुरु हैं। गुरु ज्ञान और सौभाग्य के कारक हैं। इस तारीख को जन्मे लोग बहुत बुद्धिमान और संस्कारी होते हैं। समाज में इन्हें बहुत सम्मान मिलता है और ये अपनी जिंदगी वैभव के साथ जीते हैं।

5/6

मूलांक 6

किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है, जिसके स्वामी धन, ऐश्वर्य और विलासिता के देवता शुक्र देव हैं। अगर बात लक्जरी लाइफस्टाइल की हो, तो मूलांक 6 वाले सबसे आगे होते हैं। शुक्र देव की कृपा से इनके पास धन, वाहन, और संपत्ति की कभी कमी नहीं होती। ये लोग दिखने में आकर्षक होते हैं और इन्हें महंगी व ब्रांडेड चीजों का शौक होता है। किस्मत से इन्हें जीवन में सारे भौतिक सुख बहुत आसानी से मिल जाते हैं।

6/6

मूलांक 9

किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है, जिसका प्रतिनिधित्व ऊर्जा और साहस के कारक मंगल देव करते हैं। इस मूलांक के लोग पैदाइशी साहसी और निडर होते हैं। किस्मत के धनी होने के साथ-साथ इनमें मेहनत करने का गजब का जज्बा होता है। ये लोग अपनी जिंदगी में आने वाली हर चुनौती को पार कर बड़ी संपत्ति और मान-सम्मान कमाते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में ये बहुत लकी होते हैं और इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा होता है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।