Number Horoscope Numerology 09 November 2025 Kal Ka Ank Rashifal by date of birth future Predictions Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 09 November 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 9 नवंबर को रविवार का दिन है। मूलांक 9 वालों का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है।

Sat, 8 Nov 2025 03:03 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 09 November 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 9 नवंबर 2025 को रविवार का दिन है। इस दिन मूलांक 9 वालों का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा-

मूलांक-1: 9 नवंबर के दिन सही देखभाल के साथ अपने पैसों को संभालें। मामूली स्वास्थ्य मुद्दे मौजूद रहेंगे। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भरोसा न करें। जीवन में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। पॉजिटिव सोच पर फोकस करना चाहिए। नई शुरुआत को अपनाना जरूरी है।

मूलांक-2: 9 नवंबर के दिन कोई भी प्रॉब्लम आपके लिए बड़ी नहीं है। आप आज जीवन में समृद्धि भी देखेंगे। सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज प्यार में पड़ने के लिए तैयार रहें। आर्थिक खुशहाली भी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में, 16 नवंबर से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू

मूलांक-3: 9 नवंबर के दिन अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। आपकी लव लाइफ पॉजिटिव रहेगी, जहां आप एक साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेन्ड करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के साथ पेशेवर सफलता दिन को आनंद से भर देगी। अनुशासन ही आपकी ताकत है।

मूलांक-4: 9 नवंबर के दिन सफलतापूर्वक सिचूऐशन को पार करने के लिए खुद पर भरोसा रखें। आज मामूली मुद्दों के बावजूद आपका लव कनेक्शन मजबूत रहेगा। ऑफिस में उत्पादक होने के दौरान आपको वर्क और पर्सनल लाइफ में बैलेंस मेन्टेन करना चाहिए।

मूलांक-5: 9 नवंबर के दिन आपका दिन दिलचस्प रहने वाला है। अपनी बुद्धि से हर मौके को अनलॉक करें। नई जिम्मेदारियां आपकी क्रिएटिव स्किल को निखारेंगी। सामाजिक तौर पर और करियर में ग्रोथ की काफी संभावना है। आज अपने पैसों को स्मार्ट तरीके और सावधानी के साथ हैन्डल करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल बाद मीन राशि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

मूलांक-6: 9 नवंबर के दिन आगे बढ़ने के लिए हर पेशेवर अवसर का उपयोग करें। आज का दिन थोड़ा रिस्की साबित हो सकता है। नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। करियर और प्यार में नए रास्ते सामने आ सकते हैं, सावधानी से हर एक कदम उठाएं।

मूलांक-7: 9 नवंबर का आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। सभी संभावनाओं और मौकों के लिए खुले रहें। मुस्कान के साथ चुनौतियां का सामना करें। प्यार की फीलिंग को जाहिर करें, जो आपको मजबूत बनाएगी। आपका स्वास्थ्य भी आज ठीक रहेगा।

मूलांक-8: 9 नवंबर के दिन मिला-जुला दिन रहेगा। लव लाइफ में रोमांस पर ध्यान दें, जिससे रिश्ते में खुशहाली आएगी। हर चुनौती को मुस्कुराहट के साथ स्वीकार करना जरूरी है। कार्यालय की राजनीति से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट,गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन राशियों को मिलेगी तरक्की

मूलांक-9: 9 नवंबर के दिन आपका दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। अपने प्रेम जीवन में ईमानदार रहें। आज सौंपे गए हर एक पेशेवर कार्य को पूरा करने के लिए भी ठोस कदम उठाएं। अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!