Saturn Transit Shani Rashifal Horoscope Shani Margi 2025 after 30 years Saturn in Pisces direct lucky zodiacs 30 साल बाद मीन राशि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन 3 राशियों का बदलेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

30 साल बाद मीन राशि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Saturn Transit Shani Rashifal 2025: बस कुछ ही दिनों में शनि अपनी चाल पलटने वाले हैं। शनि देव मीन राशि में मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे, जिससे कुछ राशियों के जातकों को बेहतरीन रिजल्ट मिल सकते हैं।

Sat, 8 Nov 2025 10:44 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
30 साल बाद मीन राशि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Saturn Transit Shani Rashifal Shani Margi: हर साल ग्रहों के न्यायाधीश शनि अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। लगभग 30 सालों के बाद शनि मीन राशि में विराजमान हैं। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। इस समय शनि वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में शनि अपनी चाल पलटने वाले हैं। शनि देव मीन राशि में मार्गी चाल में गोचर शुरू करेंगे। पंचांग के अनुसार, शनि 28 नवंबर 2025 के दिन से मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ भावों में विपरीत राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशियों के लिए शनि की मार्गी चाल बेहद शुभ साबित हो सकती है। आइए जानते हैं शनि की मार्गी चाल किन राशियों को लाभ दे सकती है-

30 साल बाद मीन राशि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

धनु राशि

शनि की मार्गी चाल से धनु राशि को फायदा हो सकता है। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए शनि का मार्गी चाल में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।

मीन राशि

शनि की मार्गी चाल से मीन राशि के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। धन वृद्धि की संभावना है। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट,गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:कल से 19 नवंबर तक इन 3 राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य की चाल मचाएगी धमाल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!