Sun Transit Rashifal Surya Gochar 2025 Horoscope Sun in scorpio good times begin for these zodiacs from 16 November सूर्य गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में, 16 नवंबर से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में, 16 नवंबर से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू

Sun Transit Rashifal Surya Gochar 2025: इस साल नवंबर के महीने में सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल की राशि में सूर्य 15 दिसंबर 2025 तक विराजने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य रौशन हो सकता है।

Sat, 8 Nov 2025 12:23 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में, 16 नवंबर से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू

Sun Transit Rashifal Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन हर महींने में एक बार होता है। इस साल नवंबर के महीने में सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर के दिन दोपहर में 01 बजकर 44 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। मंगल की राशि में ग्रहों के राजा सूर्य 15 दिसंबर 2025 तक विराजने वाले हैं। ऐसे में सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों को जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं-

सूर्य गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में, 16 नवंबर से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू

धनु राशि

मंगल की राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर धनु राशि के लोगों के लिए अच्छे दिन की शुरुआत कर सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं से सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरी कर रहे लोगों को सूर्य कृपा से अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। काम की तारीफ होगी साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे। कमाई के नए सोर्स भी बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 साल बाद मीन राशि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन 3 राशियों का बदलेगा समय
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें

वृश्चिक राशि

मंगल की राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए मंगल की राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
ये भी पढ़ें:10 नवंबर से इन राशियों को होगा प्रॉफिट,गुरु-चंद्र की चाल से होगा फायदा ही फायदा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!