Moon Transit of Guru Rashifal Jupiter Horoscope Chandra Gochar 3 zodiacs will get benefit in 2025 गुरु, चंद्र की चाल करेगी खूब धमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु, चंद्र की चाल करेगी खूब धमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Moon Transit of Guru Rashifal 2025: चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। यह राजयोग बेहद ही लाभदायक और समृद्धि कारक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों का समय बेहद लाभकारी माना जा रहा है।

Wed, 19 Nov 2025 08:20 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु, चंद्र की चाल करेगी खूब धमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Moon Transit of Guru Rashifal: चंद्र ग्रह अपनी चाल बदलकर शुभ संयोग बनाने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है। यह राजयोग बेहद ही लाभदायक और समृद्धि कारक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर के महीने में गुरु और चंद्र एक साथ एक ही राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्र और गुरु की ये युति सभी 12 राशियों के जीवन पर पॉजिटिव और नेगेटिव प्रभाव डाल सकती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 दिसंबर के दिन मिथुन राशि में 03:38 पी एम पर गुरु देव प्रवेश करेंगे। इसी दिन 10:15 पी एम पर मिथुन राशि में चंद्र का भी प्रवेश होगा। चंद्र के प्रवेश करते ही गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। इसलिए आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लाभदायक रहने वाला है-

गुरु, चंद्र की चाल करेगी खूब धमाल, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

तुला राशि

गुरु और चंद्र का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

हर काम में तरक्की करेंगे।

समय आपके लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

न्यू जॉब की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है।

इस दौरान आप भाग्यशाली रहेंगे।

यात्रा के योग बन रहे हैं।

हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिसंबर से होगी इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र,चंद्र समेत 4 ग्रह करेंगे गोचर
ये भी पढ़ें:21 नवंबर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध का गोचर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु और चंद्र का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।

साहसी और पराक्रमी बने रहेंगे।

करियर में प्रमोशन के कई नए मौके मिलने वाले हैं।

जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं।

पॉजिटिव रहेंगे और अपने काम के लिए तारीफ भी बटोरेंगे।

कन्या राशि

गुरु और चंद्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है।

संतान पक्ष की तरफ से कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

जीवन साथी के साथ चल रही अनबन दूर होने लगेगी।

व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है।

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 20 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:5 दिन बाद से इन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, कल से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!