1 साल बाद शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, कल से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य
Rashifal Sun Horoscope Surya Gochar 2025: जल्द ही ग्रहों के राजा सूर्य शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों की किस्मत को रौशन कर सकता है। आइए जानते हैं-

Rashifal Sun Horoscope Surya Gochar: सूर्य ग्रहों के राजा कल के दिन अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। सूर्य की चाल बदलने का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। सूर्य इस समय वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही सूर्य शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर के दिन बुधवार को रात में 09 बजकर 03 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र में सूर्य देव गोचर करने वाले हैं। इस नक्षत्र में सूर्य 2 दिसंबर तक विराजमान रहने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों की किस्मत को रौशन कर सकता है। आइए जानते हैं-
1 साल बाद शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, कल से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मिथुन राशि
ग्रहों के राजा सूर्य का ये नक्षत्र गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।
आय में वृद्धि होने की संभावना है।
जॉब कर रहे लोगों को अच्छा बोनस मिल सकता है।
व्यापारियों के लिए दिन बेहद ही सुखद माना जा रहा है।
सेहत और धन के मामले में भाग्यशाली रहने वाले हैं।
पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य देव की पूजा करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य का ये नक्षत्र गोचर फायदेमंद माना जा रहा है।
आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।
व्यापारियों के लिए दिन समृद्धि वाला माना जा रहा है।
मकर राशि
ग्रहों के राजा सूर्य का ये नक्षत्र गोचर मकर राशि के लोगों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है।
आपको अपने किसी प्रिय, परिजन या दोस्त से कोई उपहार मिल सकता है।
नौकरी करने वालों का भाग्य साथ देगा।
सेहत अच्छी रहेगी।
वहीं, व्यापारियों को कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन