Horoscope Tomorrow 20 November 2025 Kal Ka Rashifal zodiacs Future prediction Rashifal: 20 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 20 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 20 November 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 20 नवंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Wed, 19 Nov 2025 02:56 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 20 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 20 November 2025, राशिफल: 20 नवंबर के दिन गुरुवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को श्री नारायण की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 नवंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

20 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मेष

20 नवंबर के दिन फाइनेंशियल रूप से दृष्टिकोण पॉजिटिव है। सीनियर्स के साथ मुद्दों को सुलझाएं और मीटिंग में बहस से बचें। आपको कोई नया प्रोजेक्ट या विचार मिल सकता है, जो आपकी रुचि जगाएगा। अपनी दिनचर्या में संतुलन को शामिल करके अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ

20 नवंबर के दिन प्रेम जीवन को अधिक समय दें। दिन को क्रिएटिव और प्रोडक्टिव बनाए रखें। काम पर एक्सपेक्टेशन को पूरा करें। आज धन को समझदारी से संभालें। आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शनि की पकड़ में रहेंगी ये राशियां, रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव

मिथुन

20 नवंबर के दिन प्रेम संबंधों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और काम पर उत्पादक बनें। सुरक्षित भविष्य के लिए सुरक्षित वित्तीय निवेश को प्राथमिकता दें। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा है।

कर्क

20 नवंबर के दिन प्रेम जीवन में खुशियां बनाए रखें। दफ्तर में हर नई जिम्मेदारी को एक अवसर के रूप में लें। आज कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी और आप समझदारी से वित्तीय निवेश भी कर सकते हैं।

सिंह

20 नवंबर के दिन कोई बड़ा वित्तीय संकट नहीं आएगा। प्रेम जीवन में आने वाली उथल-पुथल को खुलकर बातचीत करके दूर करें। पेशेवर जीवन में आपका रवैया बहुत महत्वपूर्ण है। शुरुआत व्यायाम से करें और हेल्दी डाइट लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन बाद से इन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में

कन्या

20 नवंबर के दिन पेशेवर तौर पर आप उत्पादक हैं। इससे अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। खर्च को लेकर सावधान रहें। रिलेशन को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाएं ऑफिस में आपका रवैया बेहतरीन परिणाम देगा।

तुला

20 नवंबर के दिन अपने रिश्ते में धैर्य रखें और रोमांटिक रहें। प्रोफेशनल लाइफ में समझदारी भरे फैसले लें। लव के मामले में आज शांत रहें और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी के सुझावों को महत्व दें।

वृश्चिक

20 नवंबर के दिन कार्यस्थल पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखें। स्वास्थ्य के मामले में भी सकारात्मक रहने के कारण आप सुरक्षित निवेश विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। ऑफिस और पर्सनल जीवन को बैलेंस करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, कल से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य

धनु

20 नवंबर के दिन आपके प्रेम जीवन में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आपकी मेहनत को मैनेजमेंट द्वारा मान्यता दी जा सकती है। यहां तक कि कोई पुराना प्रेम संबंध भी झगड़े का कारण बन सकता है। आर्थिक सहायता की उम्मीद कर सकते हैं।

मकर

20 नवंबर के दिन काम का दबाव घर पर न लाएं। कोई गंभीर वित्तीय समस्या नहीं होगी। डेडलाइन के बावजूद, आप लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे। मैरिड महिलाओं को अपने जीवनसाथी के भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध रखने की आवश्यकता है।

कुंभ

20 नवंबर के दिन स्वास्थ्य के मामले में आप अच्छे हैं, लेकिन अपनी जीवनशैली पर अतिरिक्त ध्यान दें। आज आपकी वित्तीय स्थिति भी पॉजीटिव है। प्रेम संबंधों को बनाए रखें। धन लाभ के योग हैं। तनाव पर कंट्रोल रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 नवंबर से इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर

मीन

20 नवंबर के दिन रोमांटिक मुद्दों को सुलझाएं। प्रोफेशनल तौर पर आप अच्छा करेंगे। समझदारी से पैसे का लेन-देन करें और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। आज सरप्राइज से रिश्ते में खुशियां आ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!