Transit Mercury Rashifal Budh in Libra Horoscope Good days begin for these zodiacs after 5 days Mercury Transit 2025 5 दिन बाद से इन 3 राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में देगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

5 दिन बाद से इन 3 राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में देगा लाभ

Transit Mercury Rashifal Budh in Libra Horoscope 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। ऐसे व्यक्ति को काम-कारोबार में सफलता हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

Tue, 18 Nov 2025 07:05 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
5 दिन बाद से इन 3 राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में देगा लाभ

Transit Mercury Rashifal Budh in Libra 2025: ज्योतिष विद्या में बुध का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध ग्रह ज्ञान, बुद्धि, व्यापार और कम्यूनिकेशन के कारक माने जाते हैं। कुंडली में बुध की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। ऐसे व्यक्ति को काम-कारोबार में सफलता हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। कुछ ही दिनों में बुध अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। बुध गोचर करने वाले हैं, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर को सुबह के समय 07 बजकर 58 मिनट पर बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं। 6 दिसंबर की शाम तक बुध तुला राशि में ही रहेंगे। इसलिए आइए जानते हैं 2025 में बुध का ये गोचर किन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है-

5 दिन बाद से इन 3 राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में देगा लाभ

मिथुन राशि

बुध का तुला राशि में गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। छोटा से छोटा परिश्रम भी अपना असर दिखाएगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और घर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शनि की पकड़ में रहेंगी ये राशियां, रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, कल से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर बेहद लाभकारी माना जा रहा है। आपके व्यापार की स्थिति में सुधार होगा और कमाई के नए स्रोत भी मिलेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपको सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं।

मेष राशि

बुध का तुला राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए फलदायक साबित हो सकता है। आज का दिन छोटे-मोटे इन्वेस्टमेंट के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। बिजनेस वालों के लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति दूर होगी। घर परिवार का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 19 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:19 नवंबर से इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर
ये भी पढ़ें:23 नवंबर से राहु की चाल बदलने से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, खूब होगा लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!