December Horoscope Sun Rashifal Moon Transit Mercury Venus Jupiter Mars Rashifal December 2025 दिसंबर से होगी इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, चंद्र समेत 4 ग्रह करेंगे गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिसंबर से होगी इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, चंद्र समेत 4 ग्रह करेंगे गोचर

December Horoscope Sun Rashifal Moon Transit: आने वाले 31 दिन के इस महीने में 6 बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है, जो इस महीने को बेहद खास बना रहा है। दिसंबर में ग्रहों की चाल कुछ राशियों को मालामाल कर सकती है।

Wed, 19 Nov 2025 06:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिसंबर से होगी इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, चंद्र समेत 4 ग्रह करेंगे गोचर

December Horoscope Rashifal December 2025: दिसंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले 31 दिन के इस महीने में 6 बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है, जो इस महीने को बेहद खास बना रहा है। दिसंबर महीने के गोचर की शुरुआत गुरु ग्रह से होगी। फिर बुध और मंगल गोचर करेंगे। बुध एक नहीं बल्कि दो बार इस महीने राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद सूर्य और शुक्र भी अपनी चाल बदलने वाले हैं। चंद्र पूरे महीने में 12 राशियों का भ्रमण करेंगे। ग्रहों के इस गोचर से कई शुभ और अशुभ योग और युति भी बनेगी। आइए जानते हैं दिसंबर में गुरु, बुध, शुक्र, चंद्र, मंगल और सूर्य की चाल किन राशियों को पॉजिटिव खबर या बदलाव दे सकती है-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 नवंबर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, गुरु के नक्षत्र में होगा बुध का गोचर
ये भी पढ़ें:2026 में शनि की पकड़ में रहेंगी ये राशियां, रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव

शुक्र, चंद्र समेत 4 ग्रह करेंगे गोचर

5 दिसंबर को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 6 दिसंबर को बुध का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। फिर 7 दिसंबर को धनु राशि में मंगल की एंट्री होगी। 16 दिसंबर के दिन सूर्य भी धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। फिर 20 दिसंबर को धनु राशि में शुक्र का गोचर होगा। वहीं, 29 दिसंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध दोबारा राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस पूरे महीने चंद्र देव सभी राशियों में गोचर करते रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें ये 9 उपाय

दिसंबर से होगी इन राशियों की चांदी ही चांदी

दिसंबर का महीना धनु, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। बुध, शुक्र, गुरु , मंगल, चंद्र और सूर्य की चाल आपको लाभ दिला सकती है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। धन का आगमन भी होगा। विदेश की यात्रा भी संभव है। करियर तौर पर प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 20 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:5 दिन बाद से इन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत, बुध का गोचर तुला राशि में
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, कल से सूर्य जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!