Guru Rashifal Jupiter Transit in Cancer Horoscope 2026 Guru ka gochar kark rashi me dega in rashiyo ko laabh गुरु की चाल मचाएगी धमाल, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु की चाल मचाएगी धमाल, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

Guru Rashifal Jupiter Transit in Cancer Horoscope 2026: जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति और शुभता कई गुना बढ़ जाती है। गुरु का गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है।

Wed, 13 May 2026 02:21 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु की चाल मचाएगी धमाल, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

Guru Rashifal Jupiter Transit in Cancer 2026, गुरु गोचर : ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। जब गुरु अपनी उच्च राशि कर्क राशि में गोचर करते हैं, तो उनकी शक्ति और शुभता कई गुना बढ़ जाती है। कर्क राशि जल तत्व की राशि है और गुरु यहां अत्यंत बलवान महसूस करते हैं। इस समय गुरु मिथुन राशि में बैठे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 जून 2026 की रात में 02 बजकर 25 मिनट पर गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में गुरु गोचर से हंस राजयोग भी बनेगा। 2026 में होने वाला गुरु का यह कर्क गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में-

गुरु की चाल मचाएगी धमाल, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

कर्क राशि

गुरु का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, जिससे हंस राजयोग बनेगा।

  • आपके आत्मविश्वास और आकर्षण में जबरदस्त वृद्धि होगी।
  • लोग आपकी सलाह लेना पसंद करेंगे।
  • आप जो भी बड़े फैसले लेंगे, वे भविष्य में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं।
  • पारिवारिक जीवन में शांति और मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

वृषभ राशि

गुरु आपके पराक्रम भाव में रहकर आपकी मेहनत को सफलता में बदलेंगे।

  • आप नए जोखिम लेने से नहीं डरेंगे, जो व्यापार में बड़ा मुनाफा दिला सकते हैं।
  • भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे और उनके माध्यम से कोई लाभ मिल सकता है।
  • छोटी लेकिन लाभकारी यात्राओं के योग हैं, जो आपके करियर को नई दिशा देंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिन बाद से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर कर देंगे लाभ
ये भी पढ़ें:11 दिन में इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, बुध का अस्त गोचर खूब देगा फायदा

कन्या राशि

गुरु का गोचर आपके लाभ स्थान (11वें भाव) में होगा, जो इच्छा पूर्ति का भाव है।

  • आमदनी के एक से अधिक स्रोत बनेंगे।
  • पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
  • बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से आपकी दोस्ती होगी, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।
  • लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि

गुरु आपके भाग्य स्थान (9वें भाव) में गोचर करेंगे, जो बहुत ही शुभ स्थिति है।

  • कम मेहनत में भी आपको बेहतर परिणाम मिलने लगेंगे।
  • किस्मत आपके साथ खड़ी दिखेगी।
  • छात्रों के लिए यह समय गोल्डन टाइम जैसा साबित हो सकता है। विदेश जाकर पढ़ने की इच्छा पूरी हो सकती है।
  • तीर्थ यात्रा या किसी बड़े आध्यात्मिक गुरु से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मीन राशि

गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और वे आपके पंचम भाव (संतान और विद्या) में गोचर करेंगे।

  • संतान प्राप्ति के योग बनेंगे या आपकी संतान कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी।
  • जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है।
  • कला, लेखन और रिसर्च से जुड़े लोगों को बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है।

गुरु गोचर का प्रभाव बढ़ाने के विशेष उपाय

गुरु ज्ञान और विस्तार के देवता हैं। इस गोचर के दौरान आप जितना अधिक सीखने और दूसरों की मदद करने पर ध्यान देंगे, गुरु की कृपा आप पर उतनी ही अधिक बरसेगी। अगर गुरु का गोचर आपके लिए शुभ है, तो इसे और मजबूत करने के लिए ये आसान काम कर सकते हैं-

  1. गुरुवार का व्रत रखें।
  2. अगर संभव हो तो गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और व्रत रखें।
  3. चने की दाल, हल्दी या केसर का मंदिर में दान करें।
  4. बड़ों का सम्मान करें। घर के बुजुर्गों और अपने गुरुओं का आशीर्वाद रोज लें। यह गुरु को सबसे जल्दी प्रसन्न करता है।
  5. प्रतिदिन ॐ बृं बृहस्पतये नमः का 108 बार जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र, गुरु की चाल से खूब होगा लाभ, 14 मई से इन राशियों पर होगी धन और प्रेम की ब
ये भी पढ़ें:15 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 2 राजयोग मिलकर देंगे जबरदस्त लाभ
ये भी पढ़ें:14 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!