Mokshada Ekadashi 2025 Date and Time Ekadashi Vrat kaise rakhe How to do Mokshada Ekadashi Vrat Vidhi Pooja कैसे और कब रखें मोक्षदा एकादशी व्रत, जानें व्रत की विधि और नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कैसे और कब रखें मोक्षदा एकादशी व्रत, जानें व्रत की विधि और नियम

Mokshada Ekadashi 2025 Date and Time: मोक्षदा एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत और पूजा से श्री विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Wed, 26 Nov 2025 01:14 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कैसे और कब रखें मोक्षदा एकादशी व्रत, जानें व्रत की विधि और नियम

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी का दिन भगवान विष्णु की आराधना और उपवास को समर्पित है। इस दिन भक्त उपवास रखकर भगवान विष्णु का चिंतन-मनन करेंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत और पूजा से श्री विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मोक्षदा एकादशी व्रत रखने पर कुछ बातों और नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी का व्रत कब और कैसे रखना चाहिए-

कैसे और कब रखें मोक्षदा एकादशी व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 नवंबर को मार्गशीर्ष, शुक्ल एकादशी तिथि 09:29 पी एम पर शुरू होगी और 01 दिसंबर को 07:01 पी एम पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 1 दिसंबर को एकादशी व्रत रखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें डेट व पूजा विधि
ये भी पढ़ें:शनि वक्री से होंगे मार्गी, 28 नवंबर से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां

मोक्षदा एकादशी व्रत कैसे रखें?

  1. प्रात: काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।
  2. भगवान विष्णु की पूजा करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें फूल, तुलसी दल, पीले वस्त्र और मिठाई अर्पित करें।
  3. मोक्षदा एकादशी व्रत रखने का संकल्प जरूर लें।
  4. मोक्षदा एकादशी की व्रत कथा सुनें। इस दिन व्रत की कथा सुनने और सुनाने का विशेष महत्व है।
  5. व्रती को मोक्षदा एकादशी के दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। केवल फलाहार करें या जल ग्रहण करें।
  6. दिनभर भजन-कीर्तन और मंत्र जाप करें।
  7. शाम में श्री विष्णु की पूजा करें।
  8. अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 दिन बाद से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध की सीधी चाल देगी लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:आज से वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर, 19 दिसंबर तक इन राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

मोक्षदा एकादशी व्रत रखने के नियम: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोक्षदा एकादशी व्रत के दौरान सत्य, अहिंसा और संयम का पालन करना चाहिए। व्रत रखने वालों को इस दिन किसी भी प्रकार के बुरे विचारों या कार्यों से बचना चाहिए। भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लेना फलदायक माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!