Horoscope Venus in scorpio Rashifal Venus Transit 2025 on 26 November will benefit these zodiac signs आज से वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर, 19 दिसंबर तक इन राशियों को खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर, 19 दिसंबर तक इन राशियों को खूब होगा लाभ

Horoscope Venus in scorpio Rashifal: शुक्र ग्रह अगर कुंडली में शुभ या मजबूत स्थिति में हो तो सुख-संपदा व अच्छी लव लाइफ का अनुभव हो सकता है। शुक्र की चाल बदलने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

Wed, 26 Nov 2025 09:54 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर, 19 दिसंबर तक इन राशियों को खूब होगा लाभ

Horoscope Venus in scorpio Rashifal: शुक्र ग्रह को वीनस के नाम से भी जाना जाता है। शुक्र धन, प्रेम, सुंदरता, लग्जरी और कला के कारक भी माने जाते हैं। शुक्र ग्रह अगर कुंडली में शुभ या मजबूत स्थिति में हो तो सुख-संपदा व अच्छी लव लाइफ का अनुभव हो सकता है। शुक्र का गोचर कुछ राशियों को नेगेटिव तरीके से भी प्रभावित कर सकता है। इस समय शुक्र तुला राशि में बैठे हुए हैं। पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर के दिन सुबह के लगभग 11 बजकर 27 मिनट पर शुक्र मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 20 दिसंबर की सुबह तक रहने वाले हैं। ऐसे में शुक्र का ये गोचर कुछ राशियों को अच्छा प्रॉफिट दे सकता है।

आज से वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर, 19 दिसंबर तक इन राशियों को खूब होगा लाभ

मिथुन राशि

मंगल की वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों को अच्छी खबर दे सकता है

अचानक से धन लाभ हो सकता है।

लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।

करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं।

कुछ लोगों की शादी तय हो सकती है.

ट्रैवल भी कर सकते हैं।

कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए मंगल की वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर लाभदायक माना जा रहा है।

अपने पार्टनर के डिसीजन को महत्व देंगे।

कमाई करने के नए स्रोत मिल सकते हैं।

सिंगल लोगों के लिए समय खास रहने वाला है।

बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं।

परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं।

कुंभ राशि

मंगल की वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों को फायदा दे सकता है।

अपने क्रश से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है।

किस्मत के सितारे आपका साथ देंगे।

रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

क्रिएटिव एनर्जी से भरपूर महसूस करेंगे।

धन की प्राप्ति हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य का गोचर गुरु की राशि में, इन 3 राशियों की चांदी ही चांदी
ये भी पढ़ें:शनि-बुध की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!