3 दिन बाद से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध की सीधी चाल देगी लाभ ही लाभ
Mercury Transit Horoscope Budh Rashifal: कुछ दिनों बाद बुध सीधी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। बुध के मार्गी होने पर कुछ राशियों को जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। जानें क्या आप भी उन लकी राशियों में शामिल हैं-

Mercury Transit Horoscope Budh: बुध ग्रह सभी 9 ग्रहों में ग्रहों के राजकुमार के रूप में जाने जाते हैं। बुध का गोचर समय-समय पर होता रहता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय बुध तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध वक्री चाल चल रहे हैं। कुछ दिनों के बाद बुध सीधी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। 29 नवंबर के दिन रात के समय 11 बजकर 07 मिनट पर बुध मार्गी चाल में गोचर करना शुरू करने वाले हैं। बुध के वक्री से मार्गी होने पर कुछ राशियों को पॉजिटिव तो कुछ राशि के जातकों को नेगेटिव प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। इसके बाद 2026 में बुध फरवरी के महीने में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहों के राजकुमार बुध की मार्गी चाल से किन राशियों को फायदा हो सकता है-
3 दिन बाद से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध की सीधी चाल देगी लाभ ही लाभ
मिथुन राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध की मार्गी चाल मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक मानी जा रही है।
बातचीत में कॉन्फिडेंट रहेंगे।
कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
वाणी में मधुरता रहेगी।
नौकरी में कोई जरूरी जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों ग्रहों के राजकुमार बुध की मार्गी चाल से आपको फायदा हो सकता है।
जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।
मन प्रसन्न रहेगा।
आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
परिवार का साथ मिलेगा।
नौकरी में तरक्की का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
कुंभ राशि
ग्रहों के राजकुमार बुध की मार्गी चाल कुंभ राशि वालों को शुभ परिणाम दे सकती है।
नौकरी के लिए साक्षात्कार कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
परिवार में शांति बनाये रखने का प्रयास करें।
शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
लाभ के अवसर मिलेंगे।
शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन