शनि 138 दिन के बाद वक्री से होंगे मार्गी, 28 नवंबर से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां
Shani Rashifal Saturn Transit Shani Margi: इस समय शनि देव मीन राशि में पैर जमाए बैठे हुए हैं। लगभग 138 दिनों तक वक्री चाल में गोचर करने के बाद शनि मार्गी हो रहे हैं। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

Shani Rashifal Saturn Transit Shani Margi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि एक राशि से दूसरे राशि में बेहद ही धीमी गति से राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जल्द ही शनि की चाल में बदलाव होने जा रहा है। इस समय शनि देव मीन राशि में पैर जमाए बैठे हुए हैं। साल 2026 में भी मीन राशि में ही शनि रहने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 नवंबर को सुबह 09:20 ए एम पर शनि देव मार्गी हो जाएंगे। लगभग 138 दिनों तक वक्री चाल में गोचर करने के बाद शनि मार्गी हो रहे हैं। शनि के इस गोचर से कुछ राशियों को अशुभ तो कुछ को शुभ प्रभाव मिल सकते हैं। शनि ग्रह के मार्गी होने से कुछ राशियों को विशेष रूप से फायदा मिलने वाला है। इसलिए आइये जानते हैं किन राशियों को मिलेगा शनि के मार्गी होने से लाभ-
शनि 138 दिन के बाद वक्री से होंगे मार्गी, 28 नवंबर से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी चाल में गोचर करना बेहद ही शुभदायक माना जा रहा है।
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
रुका हुआ धन भी मिलेगा।
करियर में प्रमोशन के योग भी बनते नजर आ रहे हैं।
यह समय आपके लिए किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा।
कोर्ट कचहरी के मामले में भी अच्छी खबर मिल सकती है।
मानसिक शान्ति रहेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी चाल में गोचर करना फायदेमंद माना जा रहा है।
आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी साथ ही मान सम्मान भी बढ़ेगा।
यात्रा पर जाने की भी संभावना दिख रही है।
परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।
कारोबार का विस्तार होगा।
आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी चाल में गोचर करना लाभकारी माना जा रहा है।
व्यापार में सफलता मिलेगी।
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
जीवनसाथी का भी भरपूर साथ मिलेगा।
सेहत में भी सुधार होगा।
धन लाभ के योग बनते भी नजर आ रहे हैं।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन