EkaDashi Kab hai EkaDashi in December 2025 EkaDashi Date Time Muhurat Pooja Vidhi दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें डेट व पूजा विधि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें डेट व पूजा विधि

EkaDashi Kab hai EkaDashi in December 2025: एकादशी तिथि के दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उपवास किया जाता है। इस साल दिसंबर में 3 एकादशी पड़ रही हैं। आइए जानते हैं दिसंबर की एकादशी की डेट और पूजा विधि-

Sat, 22 Nov 2025 12:04 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें डेट व पूजा विधि

EkaDashi Kab hai EkaDashi in December 2025:एकादशी तिथि सनातन धर्म में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। एकादशी तिथि के दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और उपवास किया जाता है। हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी पर व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, दिसंबर के महीने में मार्गशीर्ष मास की शुक्ल एकादशी और पौष मास की कृष्ण व शुक्ल एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस साल दिसंबर में 3 एकादशी पड़ रही हैं। आइए जानते हैं दिसंबर महीने की एकादशी की डेट और पूजा की विधि-

दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें डेट व पूजा विधि

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 नवंबर को 09:29 पी एम पर होगी और समापन 1 दिसंबर की शाम में 07:01 पी एम पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 1 दिसंबर के दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

14 दिसंबर को पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को शाम में 06:49 पी एम पर होगी। तिथि का समापन 15 दिसंबर की रात में 09:19 पी एम पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 15 दिसंबर के दिन सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल बदलेगी राहु-केतु की चाल, कुंभ समेत इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 22 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

30 दिसंबर को पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह में 07:50 ए एम पर होगी। तिथि का समापन 31 दिसंबर की रात में 05:00 ए एम, पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 30 दिसंबर के दिन पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

एकादशी व्रत की पूजा-विधि

  • स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
  • भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें
  • प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
  • अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
  • मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
  • संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
  • एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
  • पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
  • प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं
  • अंत में क्षमा प्रार्थना करें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 22 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!