Mesh Rashi Mangal Gochar Aries Transit 2026 in rashiyo ke liye laabhkari मेष राशि में मंगल गोचर देगा खुशखबरी, इन 4 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि में मंगल गोचर देगा खुशखबरी, इन 4 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

Mesh Rashi Mangal Gochar Aries Transit 2026 : जब मंगल अपनी खुद की मूलत्रिकोण राशि यानी मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। मंगल के मेष गोचर से रूचक राजयोग का निर्माण भी होता है।

Sun, 17 May 2026 03:11 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेष राशि में मंगल गोचर देगा खुशखबरी, इन 4 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

Mesh Rashi Mangal Gochar Aries Transit 2026, मंगल गोचर राशिफल : ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, एनर्जी, भूमि और पराक्रम का कारक माना जाता है। जब मंगल अपनी खुद की मूलत्रिकोण राशि यानी मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तो उनकी शक्ति दोगुनी हो जाती है। मंगल के मेष गोचर से रूचक राजयोग का निर्माण भी होता है। मंगल का मेष राशि में यह गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। इन राशियों के लोगों को करियर में बड़ा उछाल, भूमि-भवन का लाभ और अटके कामों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आइए जानते हैं वे कौन सी लकी राशियां हैं-

मेष राशि में मंगल गोचर देगा खुशखबरी, इन 4 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

मेष राशि

मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम (लग्न) भाव में आ रहे हैं। इसलिए सबसे बड़ा फायदा आपको ही मिलने वाला है।

  • आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा।
  • दफ्तर में आपकी लीडरशिप क्वालिटी तारीफ होगी।
  • बॉस आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन दे सकते हैं।
  • समाज और कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा।
  • सेहत में सुधार होगा और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर आपके 11वें यानी इंकम और लाभ के भाव में होने जा रहा है।

  • यह समय आपके लिए छप्परफाड़ धन लाभ लेकर आ सकता है।
  • आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे।
  • अगर आपने पहले कहीं निवेश किया था, तो उससे इस दौरान बड़ा मुनाफा मिल सकता है।
  • फंसा हुआ पैसा वापस आने के प्रबल योग हैं।
  • जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी डील या विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 से 24 मई तक के समय में इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, होगा महालाभ
ये भी पढ़ें:अगले 7 महीने में कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कैसा रहेगा,जानें खास उपाय

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपके 9वें यानी भाग्य के भाव में होने जा रहा है।

  • सूर्य और मंगल की मित्रता के कारण यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
  • स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की या विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है, जो भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
  • पिता या गुरु का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
  • आपके अटके हुए कानूनी मामले या सरकारी काम इस दौरान आसानी से पूरे हो जाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर आपके 5वें यानी बुद्धि, ज्ञान और संतान के भाव में होने जा रहा है।

  • जो लोग क्रिएटिव फील्ड, स्पोर्ट्स, राजनीति या शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय सोने पर सुहागा जैसा रहेगा।
  • आपकी रणनीतियां सटीक बैठेंगी।
  • संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।
  • सिंगल लोगों की लाइफ में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

मंगल के इस गोचर के दौरान सावधानी भी जरूरी है

मंगल देव हाई एनर्जी के साथ-साथ थोड़ा गुस्सा भी दिला सकते हैं। इसलिए इन चारों राशियों के जातकों को सलाह दी जाती है कि जोश में आकर होश न खोएं। इस गोचर के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और किसी से भी बातचीत करते समय अपने गुस्से और अहंकार पर काबू रखें, ताकि इस शुभ गोचर का आपको पूरा और सकारात्मक लाभ मिल सके।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में गोचर करेंगे गुरु कर्क राशि में, मेष से केकर मीन राशि पर पड़ेगा प्रभाव
ये भी पढ़ें:1 महीने तक सूर्य वृषभ राशि में, इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!