अगले 7 महीने में कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कैसा रहेगा, करना न भूलें खास और असरदार शनि उपाय
Kumbh Rashi Shani Sadesati Saturn effect 2026 : कुंभ राशि वाले लोग बड़े ही अनोखे और दिलचस्प मिजाज के साबित होते हैं। कुंभ राशि के लिए शनि की साढ़ेसाती का समय चर्चा का विषय बना रहता है। जानें कब और कैसे मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति-

Kumbh Rashi Shani Sadesati Saturn effect: कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्तमान समय काफी महत्वपूर्ण और बदलावों से भरा हुआ है। शनि की राशि कुंभ राशि चक्र की 11वीं राशि है। कुंभ राशि वाले लोग बड़े ही अनोखे और दिलचस्प मिजाज के साबित होते हैं। कुंभ राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का समय चर्चा का विषय बना रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव कुंभ राशि के स्वामी माने जाते हैं। इस समय कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी लेवल चल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं 2026 में साढ़ेसाती का कैसा प्रभाव आप पर रहेगा, कब मुक्ति मिलेगी और कुछ असरदार व खास उपाय, जो जीवन को आसान बना सकते हैं-
अगले 7 महीने में कुंभ राशि पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कैसा रहेगा, करना न भूलें खास और असरदार शनि उपाय
कुंभ राशि पर साढ़ेसाती कब तक रहेगी?
कुंभ राशि वालों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि आप शनि साढ़ेसाती के आखिरी चरण (तीसरे चरण) में चल रहे हैं। भारी और सबसे मुश्किल समय अब धीरे-धीरे पीछे छूट रहा है।
आखिरी लेवल की शुरुआत कब से- हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च 2025 से शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका तीसरा चरण शुरू हो चुका है।
शनि साढ़ेसाती से मुक्ति कब तक मिलेगी?
कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से आजादी जून 2027 में मिल सकती है, जब शनि देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद कुछ समय के लिए शनि वक्री होकर वापस आएंगे। इसलिए पूरी तरह राहत आपको मार्च 2028 तक मिल सकती है।
शनि साढ़ेसाती का आप पर क्या प्रभाव हो रहा है?
साढ़ेसाती का आखिरी चरण जाते-जाते इंसान को बहुत कुछ सिखा कर जाता है। इस समय आपको कुछ खास बातों का अनुभव हो रहा होगा।
पैसों की स्थिति में उतार-चढ़ाव
इस समय शनि आपके दूसरे भाव (धन भाव) में हैं। इसका मतलब है कि आप कमाएंगे तो सही, लेकिन अचानक कोई न कोई खर्च सामने आ जाएगा। ऐसा लगेगा कि पैसा हाथ में टिक नहीं रहा है।
वाणी पर कंट्रोल की परीक्षा
कभी-कभी आपकी बातें लोगों को चुभ सकती हैं या बिना बात के परिवार में बहस हो सकती है। जीभ फिसलने की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं।
ज्यादा मेहनत, नतीजा स्लो
आप जितनी मेहनत कर रहे हैं, उसका फल तुरंत नहीं मिल रहा होगा। काम अटक-अटक कर पूरे हो रहे होंगे, जिससे मानसिक तनाव या चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
रिश्तों में फिल्टर लगना
जो लोग आपके साथ केवल फायदे के लिए थे, वे दूर हो रहे होंगे। शनि देव इस समय आपको जिंदगी के असली और नकली लोगों की पहचान करा सकते हैं।
शनि साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के आसान उपाय
शनि देव को खुश करने का सबसे बड़ा नियम है अपने कर्म अच्छे रखना। वे न्याय के देवता हैं। इसलिए आपके व्यवहार से शांत हो सकते हैं। फिर भी, मानसिक शांति और राहत के लिए ये उपाय बहुत कारगर साबित होते हैं-
- अपने घर के नौकरों, सफाई कर्मचारियों, या दफ्तर के कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
- किसी को सताएं नहीं।
- झूठ और राजनीति से दूरी बनाएं।
- ऑफिस या परिवार में किसी की पीठ पीछे बुराई या राजनीति न करें।
- ईमानदारी से अपना काम करें।
- हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं।
- :शनिवार के दिन ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
- हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा करने वालों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते हैं।
- छाया दान करें। शनिवार की सुबह एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल को किसी जरूरतमंद को दान कर दें या शनि मंदिर में दे आएं।
- काले तिल, काली उड़द की दाल, या काले कपड़े किसी गरीब को दान करने से मानसिक तनाव में कमी आती है।
कुंभ राशि के लिए सलाह क्या रहेगी?
साढ़ेसाती का यह आखिरी दौर आपकी परीक्षा का अंतिम हिस्सा है। इस समय जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें। थोड़ा धैर्य रखें। जून 2027 के बाद आपकी जिंदगी में स्टेबिलिटी आएगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन