Horoscope Surya Gochar Vrishabh Rashi me Rashifal Sun Transit 2026 in Taurus rashiyo ke liye laabhkari 1 महीने तक सूर्य वृषभ राशि में, इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

1 महीने तक सूर्य वृषभ राशि में, इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य

Horoscope Surya Gochar Vrishabh 2026 : सूर्य का गोचर कुछ खास राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला और बंपर लाभ देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। 

Sat, 16 May 2026 02:41 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
1 महीने तक सूर्य वृषभ राशि में, इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य

Horoscope Surya Gochar Vrishabh 2026 : सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में आत्मा, मान-सम्मान, पिता, सरकारी नौकरी और सफलता का कारक माना जाता है। जब भी सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो उसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 मई से सूर्य वृषभ राशि में हैं और 15 जून तक सूर्य वृषभ राशि में विराजने वाले हैं। सूर्य का गोचर कुछ खास राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला और बंपर लाभ देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है-

1 महीने तक सूर्य वृषभ राशि में, इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य

मेष राशि

सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपका पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे।
  • अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह इस दौरान वापस मिल सकता है।
  • आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे।
  • आपका कॉन्फिडेंस लेवल सातवें आसमान पर होगा, जिससे आप हर चुनौती को आसानी से पार कर लेंगे।

सिंह राशि

सूर्य देव सिंह राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस गोचर का सबसे बड़ा और सकारात्मक प्रभाव आप पर देखने को मिलेगा।

  • आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखरकर सामने आएगी।
  • समाज और कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
  • अगर आपका कोई काम सरकारी दफ्तरों या कोर्ट-कचहरी में अटका हुआ था, तो वह अब पूरा हो जाएगा।
  • जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
  • लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र, मंगल गोचर से शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बरसा
ये भी पढ़ें:आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आर्थिक और व्यावसायिक रूप से भाग्यशाली रहेगा।

  • व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा कमाने का है।
  • कोई नया निवेश या डील आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है।
  • आपको परिवार या पैतृक संपत्ति से अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित होगा।

  • आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें किस्मत आपका पूरा साथ देगी।
  • कम मेहनत में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।
  • आपको किसी तीर्थ यात्रा या विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगी।
  • पिता या पिता समान किसी बड़े व्यक्ति के सहयोग से आपके करियर की कोई बड़ी बाधा दूर होगी।

सूर्य देव की कृपा बढ़ाने के लिए एक छोटा सा उपाय

सूर्य गोचर के शुभ फलों को और अधिक बढ़ाने के लिए रोज सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर, उसमें थोड़ा सा लाल चंदन या कुमकुम डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और "ॐ सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिन बाद से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर कर देंगे लाभ
ये भी पढ़ें:गुरु की चाल मचाएगी धमाल, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!