Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 18-24 May 2026 Future Predictions 18 से 24 मई तक के समय में इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र देंगे लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

18 से 24 मई तक के समय में इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र देंगे लाभ

Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 18 से 24 मई का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 18 से 24 मई का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे-

Sun, 17 May 2026 10:49 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
18 से 24 मई तक के समय में इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र देंगे लाभ

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 18-24 May 2026: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 18 मई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में बुधादित्य राजयोग, गजलक्ष्मी योग और रूचक राजयोग का संयोग रहेगा। वृषभ राशि में इस समय बुध और सूर्य ग्रह युति कर बुधादित्य राजयोग बना रहे हैं। वहीं, मेष राशि में मंगल रूचक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी योग बन रहा है। यह संयोग पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 18 से 24 मई के दौरान सूर्य, बुध, वृषभ राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 18 से 24 मई का सप्ताह किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा-

18 से 24 मई तक के समय में इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत, सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र देंगे लाभ

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा।

  • आपकी ही राशि में मंगल देव विराजमान हैं, जो आपको गजब की ऊर्जा और साहस देंगे।
  • नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते ऑफिस में बड़ी सफलता या कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
  • बेरोजगार लोगों को नई नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।
  • अगर आप नया वाहन, मकान या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते फैसला लेना आपके हक में रहेगा। पुराना अटका हुआ कोई काम इस हफ्ते गति पकड़ेगा।

वृषभ राशि

आपकी राशि में सूर्य और बुध का बुधादित्य योग बन रहा है, जो आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बहुत मजबूत बनाएगा।

  • समाज और वर्कप्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • सीनियर अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
  • आपकी आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।
  • किसी नई जगह निवेश करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है, भविष्य में इससे बड़ा फायदा हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 महीने तक सूर्य वृषभ राशि में, इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:हरिद्वार-ऋषिकेश हाइवे मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक

मिथुन राशि

आपकी राशि में गुरु और शुक्र मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं, जो इस हफ्ते आपको सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगा।

  • सुख-सुविधाओं और ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च होगा।
  • आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।
  • जो लोग बिजनेस में हैं, उन्हें कोई बड़ी डील या नया पार्टनर मिल सकता है।
  • अचानक कहीं से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के पूरे योग हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह किस्मत के बंद दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है।

  • काफी समय से जो काम अटके हुए थे या जिन समस्याओं से आप परेशान थे, वे इस हफ्ते खत्म होंगी।
  • परिवार के साथ अच्छा और सुकून भरा समय बीतेगा।
  • बिजनेस करने वालों को भारी मुनाफा हो सकता है।
  • नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर या व्यापार को बढ़ाने में मदद करेंगे।

वृश्चिक राशि

  • इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति नौकरी और बिजनेस में नई रणनीतियों को सफल बनाने वाली है।
  • अगर आप आईटी, सॉफ्टवेयर, टीचिंग, कंसल्टेंसी या किसी क्रिएटिव फील्ड (जैसे फैशन, डिजाइनिंग) से जुड़े हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए शानदार रहेगा।
  • प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है।
  • नया स्टार्टअप शुरू करने या नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए समय पूरी तरह अनुकूल है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र, मंगल गोचर से शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बरसा
ये भी पढ़ें:राशिफल 17 मई: सूर्य, बुध, चंद्र वृषभ राशि में, इन 4 राशियों के लिए दिन मुश्किल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!