Rashifal Venus Transit 2026 Venus in Aries Horoscope Shukra Gochar Mesh Rashi me from 26 March bring luck शुक्र गोचर मेष राशि में 26 मार्च से, इन राशियों पर होगी धन की बरसात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र गोचर मेष राशि में 26 मार्च से, इन राशियों पर होगी धन की बरसात

Rashifal Venus Transit 2026 Venus in Aries Horoscope: इस समय शुक्र मीन राशि में हैं। शुक्र का गोचर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। कुछ ही समय में मंगल की राशि में प्रेम व यश के कारक शुक्र का गोचर होने जा रहा है।

Wed, 25 March 2026 07:01 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र गोचर मेष राशि में 26 मार्च से, इन राशियों पर होगी धन की बरसात

Rashifal Venus Transit 2026 Venus in Aries Horoscope, शुक्र गोचर में राशि में : शुक्र ग्रह लग्जरी, प्रेम और सुंदरता के कारक माने जाते हैं। इस समय शुक्र ग्रह गुरु की मीन राशि में बैठे हुए हैं। शुक्र का गोचर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। कुछ ही समय में मंगल की राशि में प्रेम व यश के कारक शुक्र का गोचर होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 मार्च, 2026, के दिन सुबह में 05 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि से मेष राशि में एंटर कर जाएंगे। मेष राशि में शुक्र का गोचर 19 अप्रैल की दोपहर तक बना रहेगा। ऐसे में मंगल की मेष राशि में शुक्र का गोचर होना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं लकी राशियों के बारे में -

शुक्र गोचर मेष राशि में 26 मार्च से, इन राशियों पर होगी धन की बरसात

सिंह राशि वालों के लिए शुक का मेष राशि में गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की मेष राशि में शुक्र का गोचर होना सिंह राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। इस दौरान आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाएगी। व्यापारी को व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। करियर में सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है।

मिथुन राशि वालों के लिए शुक का मेष राशि में गोचर कैसा रहेगा?

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल की मेष राशि में शुक्र का गोचर होना फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। वहीं, शुक्र के शुभ प्रभाव से धन आगमन के योग बन रहे हैं। करियर लाइफ में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा।

मेष राशि वालों के लिए शुक का मेष राशि में गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की मेष राशि में शुक्र का गोचर होना मेष राशि वालों को फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे वहीं, करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। हेल्दी रहेंगे और ट्रैवल भी कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!