Budh Gochar Meen Rashifal Mercury Transit in Aquarius to Pisces Horoscope 2026 from 11 April bring good fortune कुंभ राशि से मीन राशि में होगा बुध गोचर, 11 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि से मीन राशि में होगा बुध गोचर, 11 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar Meen Rashifal Mercury Transit 2026 : जल्द ही बुध का गोचर गुरु की राशि में होने जा रहा है। बुध का गोचर शुभ हो तो करियर और बिजनेस में लाभ देखने को मिलता है। लाइफ में बातचीत के कारण चल रही दिक्कतें भी कम हो सकती हैं।

Wed, 25 March 2026 08:47 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ राशि से मीन राशि में होगा बुध गोचर, 11 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Gochar Meen Rashifal Mercury Transit 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध वर्तमान समय में कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि की कुंभ राशि में बुध इस समय विराजमन हैं। जल्द ही बुध का गोचर गुरु की राशि में होने जा रहा है। बुध का गोचर शुभ हो तो करियर और बिजनेस में लाभ देखने को मिलता है। लाइफ में बातचीत के कारण चल रही दिक्कतें भी कम हो सकती हैं। वहीं, कुछ राशियों के लिए बुध का गोचर नेगेटिव इफेक्ट का कारण भी बन सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 अप्रैल के दिन रात में 01:20 मिनट पर बुध गुरु की मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के मीन राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। आइए जानते हैं-

कुंभ राशि से मीन राशि में होगा बुध गोचर, 11 अप्रैल से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मीन राशि वालों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मीन राशि वालों के लिए बुध का गुरु की राशि में गोचर करना शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कई नए मौके मिल सकते हैं। घर-परिवार में शांति और सुख वाला माहौल रहेगा। पूरी लग्न और मेहनत के साथ टास्क करना आपके लिए फलदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन होना लाजमी है। इसलिए पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर मेष राशि में 26 मार्च से, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
ये भी पढ़ें:कैसे करें हवन अष्टमी और नवमी पर, जानें हवन का मंत्र और विधि

वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कैसा रहेगा?

बुध का मीन राशि में गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। सरप्राइज डेट पर जाने की भी संभावना है। प्रेमी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कुछ लोग भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं, घर के सदस्यों के साथ भी अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे। लव लाइफ रोमांटिक रहने वाली है।

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कैसा रहेगा?

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का मीन राशि में गोचर करना बेहद ही शुभ माना जा रहा है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। वहीं, मैरिड लोगों को अपने पार्टनर की हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:2 अप्रैल से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य, मंगल गोचर देगा लाभ ही लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!