Aquarius Weekly Horoscope Kumbh Rashifal 17-23 May 2026 Future Predictions कुंभ साप्ताहिक राशिफल: कुंभ राशि के लिए 17 से 23 मई तक का समय कैसा रहेगा, पढ़ें कुंभ राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ साप्ताहिक राशिफल: कुंभ राशि के लिए 17 से 23 मई तक का समय कैसा रहेगा, पढ़ें कुंभ राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope 17-23 May 2026 Kumbh Saptahik Rashifal: जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है। कुंभ, राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जानें, कैसा रहेगा 17 से 23 मई तक का सप्ताह-

Sun, 17 May 2026 05:29 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ साप्ताहिक राशिफल: कुंभ राशि के लिए 17 से 23 मई तक का समय कैसा रहेगा, पढ़ें कुंभ राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope, कुंभ साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई 2026 तक का राशिफल: इस साल कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आने वाला रहेगा। संतुलन और समझदारी के साथ आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। कॉन्फिडेंस के साथ रिलेशनशिप से जुड़ी प्रॉब्लम्स को सुलझाएं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। आपकी प्रोफेशनल लाइफ आपको आगे बढ़ने के मौके देगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। बस थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी। महत्वपूर्ण डिसीजन लेने के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

17 से 23 मई तक का समय कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का स्वास्थ्य राशिफल कैसा रहेगा?

कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा लेकिन सप्ताह के अंत में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत होगी। मानसिक रूप से सकारात्मकता बनी रहेगी और ऊर्जा में भी वृद्धि होगी। आप दव लेना न भूलें और लंबी दूरी की यात्रा करते समय मेडिकल किट भी साथ रखें।

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का लव और रिलेशनशिप राशिफल कैसा रहेगा?

रिलेशनशिप में नयापन बना रहेगा और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी लेकिन चंचलता और भ्रम से बचना जरूरी होगा। संतान पक्ष अच्छा रहेगा और परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। बिना किसी हिचकिचाहट के प्यार का इजहार करें। परिवार को अधिक समय दें और इससे अधिक मानसिक शांति मिलेगी। जब आप प्रेमी के साथ टाइम स्पेंड करें, तो पास्ट के बारे में न सोचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 महीने तक सूर्य वृषभ राशि में, इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:चंद्र, मंगल गोचर से शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बरसा

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का करियर राशिफल कैसा रहेगा?

करियर के क्षेत्र में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में शुभता बनी रहेगी। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े कार्य थोड़े टल सकते हैं लेकिन लाभ के संकेत बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी।

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का धन राशिफल कैसा रहेगा?

इस सप्ताह समृद्धि बनी रहेगी। आप रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ किसी मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। नई संपत्ति खरीदने पर विचार करें। आप किसी दोस्त या रिश्तेदार को फाइनेंशियल तौर पर हेल्प करने के बारे में भी सोच सकते हैं। बिजनेसमैन नए सौदे करने के मौके देखेंगे। इससे धन का प्रवाह भी बना रहेगा। कुछ व्यापारियों को टैक्स-संबंधी मुद्दों का भी सामना करना पड़ सकता है। उम्रदराज लोग बच्चों के बीच धन का बंटवारा करने के बारे में सोच सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 दिन बाद से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर कर देंगे लाभ
ये भी पढ़ें:गुरु की चाल मचाएगी धमाल, इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!