Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 17 मई: आज सूर्य, बुध, चंद्र वृषभ राशि में, मेष समेत इन राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 17 मई: आज सूर्य, बुध, चंद्र वृषभ राशि में, मेष समेत इन राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 17 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 17 May 2026 05:56 AMPandit Narendra Upadhyay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 17 मई: आज सूर्य, बुध, चंद्र वृषभ राशि में, मेष समेत इन राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 Horoscope Today, आज का राशिफल 17 मई: 17 मई 2026 की ग्रह स्थिति: मंगल मेष राशि में, सूर्य, बुध और चंद्रमा वृषभ राशि में। चंद्रमा कृतिका नक्षत्र के हैं, ये नक्षत्र सूर्य का है। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखा जाए, लेकिन ये जो ग्रहों का संयोग है या चंद्रमा की जो स्थिति है, वो थोड़ी सी आपको डिप्रेशन, अवसाद की स्थिति, ऊर्जा में कमी, कुछ न करने जैसा मन करना इत्यादि बना रहेगा।

आज सूर्य, बुध, चंद्र वृषभ राशि में, मेष समेत इन 4 राशियों के लिए दिन मुश्किल भरा

मेष राशि

धन हानि के संकेत हैं। इसलिए कोई भी निवेश अभी मत करिएगा, एक-दो दिन रुक जाइए। मित्रों से, कुटुंबों से मत उलझिएगा, रिश्ते खराब होंगे। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक है, व्यापार लगभग ठीक है। स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन कुछ मुंह से संबंधित परेशानी हो सकती है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि

घबराहट, बेचैनी, ऊर्जा की कमी इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम, व्यापार आपका अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि

स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। एक तरीके से एक नई ऊर्जा आपके अंदर आई है, लेकिन अभी शारीरिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। व्यवसायिक और प्रेम की ऊर्जा बढ़ी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

व्यवसायिक स्थिति उतार-चढ़ाव में बनी रहेगी। कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। पुराने व्यापार में भी थोड़ी शिथिलता रहेगी, लेकिन समय के साथ यह चल पड़ेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि

मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, थोड़ा बचके पार करें। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा, स्वास्थ्य अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, थोड़ा बच के पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र, मंगल गोचर से शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बरसा
ये भी पढ़ें:4 दिन बाद से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां, शनि गोचर कर देंगे लाभ

धनु राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान सुधर चुका है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें, अभी लेने लायक नहीं हैं आप। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में ऊर्जा की कमी रहेगी, व्यापार आपका ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी नहीं हो पाएगी। घर में कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

पराक्रम उतना रंग नहीं लाएगा या पराक्रम में कमी रहेगा, मतलब व्यवसायिक ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम है। एक तरीके से मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ साप्ताहिक राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए 17 से 23 मई तक का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:1 महीने तक सूर्य वृषभ राशि में, इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!