Karwa Chauth Date kab hai Karwa Chauth 2025 Time muhurat moon rise time Karwa Chauth ka chand kab dikhega 9 या 10 अक्टूबर करवा चौथ का व्रत कब रखें, जानें पूजाविधि व चांद निकलने का टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

9 या 10 अक्टूबर करवा चौथ का व्रत कब रखें, जानें पूजाविधि व चांद निकलने का टाइम

Karwa Chauth Date 2025: करवा चौथ इस बार कई अच्छे संयोग में आ रहा है। खास बात यह है कि इस बार कृतिका नक्षत्र में करवा चौथ की पूजा होगी। खासतौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा।

Tue, 7 Oct 2025 08:35 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
9 या 10 अक्टूबर करवा चौथ का व्रत कब रखें, जानें पूजाविधि व चांद निकलने का टाइम

Karwa Chauth Date, करवा चौथ 2025: हर साल अपने पति की सलामती के लिए महिलाएं और अच्छा वर पाने के लिए कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ इस बार कई अच्छे संयोग में आ रहा है। खास बात यह है कि इस बार कृतिका नक्षत्र में करवा चौथ की पूजा होगी। वहीं गुरु मिथुन राशि में है और शुक्रवार का दिन होने की वजह से भी व्रती महिलाओं को गणेश भगवान की विषेश कृपा होगी। खासतौर पर सुहागिनों के लिए यह करवा चौथ अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। पूरे दिन का व्रत कठिन होता है, लेकिन यह रस्म निभाना जरूरी है। आइए जानते हैं करवा चौथ की सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि व चांद निकलने का समय-

9 या 10 करवा चौथ का व्रत कब रखें?

पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 मिनट से शुरू होकर 10 अक्टूबर को शाम 07:38 मिनट तक रहेगा। उदया तिथि में 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 7:05 से शाम 8:55 तक है। कृतिका नक्षत्र में चांद निकलेगा।

करवा चौथ व्रत समय: पंचांग अनुसार, 06:19 ए एम से 08:13 पी एम तक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ पूजा में न करें ये 8 गलतियां, टूट सकता है व्रत

चांद निकलने का टाइम

10 अक्टूबर को चांद निकलने का समय शाम 08:13 बजे है।

पूजा विधि- करवा चौथ में भगवान शिव, मां गौरी और गणेश जी की पूजा करने का विधान है। करवा चौथ की पूजा में चंद्रोदय के बाद कथा सुनी जाती है। चंद्र देव की पूजा करें व अर्घ्य दें। महिलाएं छलनी में दीपक रख चंद्रमा के दर्शन करने के पश्चात अपने पति का चेहरा देखती है। फिर पति पानी पिलाकर पत्नी का व्रत तोड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में, 17 अक्टूबर तक 3 राशियों का भाग्य होगा रौशन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ पर सूर्य-चंद्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:शनि, गुरु की चाल दिवाली के बाद मचाएगी धमाल, रंग लाएगी 3 राशियों की किस्मत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!