Rashifal Venus Transit 2025 in Horoscope Sun constellation will bring good fortune to some zodiacs til 17 October शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में, 17 अक्टूबर तक 3 राशियों का भाग्य होगा रौशन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में, 17 अक्टूबर तक 3 राशियों का भाग्य होगा रौशन

Rashifal Venus Transit 2025 Horoscope : 6 अक्टूबर के दिन से सूर्य के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र ने गोचर कर रहे हैं। इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर होने से कुछ राशियों के जातकों को बंपर लाभ हो सकता है।  

Tue, 7 Oct 2025 04:43 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में, 17 अक्टूबर तक 3 राशियों का भाग्य होगा रौशन

Rashifal Venus Transit 2025: शुक्र का गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। शुक्र सुंदरता, सुख, लव, विवाह व लग्जरी के कारक माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, इस समय शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र ने गोचर किया है। इस नक्षत्र में शुक्र 17 अक्टूबर की दोपहर तक रहने वाले हैं। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। शुक्र की चाल बदलने पर कुछ राशियों पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं शुक्र का गोचर सूर्य के नक्षत्र में होने पर किन राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं-

17 अक्टूबर तक 3 राशियों का भाग्य होगा रौशन

सिंह राशि

शुक्र का गोचर सूर्य के नक्षत्र में होना सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ पर सूर्य-चंद्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर सूर्य के नक्षत्र में होना लाभदायक साबित हो सकता है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सहयोग से आसानी से हल की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या राशि

शुक्र का गोचर सूर्य के नक्षत्र में होना कन्या राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर राहु के नक्षत्र में 7 अक्टूबर, कल से 3 राशियों का अच्छा टाइम होगा शुरू
ये भी पढ़ें:राशिफल: 8 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!