Karwa Chauth Puja karwa chauth ko kya nahi karna chahiye Karva Chauth 2025 pooja Vrat Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पूजा में न करें ये 8 गलतियां, टूट सकता है व्रत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पूजा में न करें ये 8 गलतियां, टूट सकता है व्रत

Karwa Chauth Puja 2025 : इस साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रख पूजा की जाएगी। इस दिन कुछ काम करना बेहद अशुभ माना जाता है। जानें, इस दिन किन चीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए-

Tue, 7 Oct 2025 06:08 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पूजा में न करें ये 8 गलतियां, टूट सकता है व्रत

Karwa Chauth Puja 2025: हर साल कार्तिक महीने में करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रख पूजा की जाएगी। पति की अच्छी सेहत व दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव, चंद्र देव, माता पार्वती, कार्तिकेय जी के साथ भगवान गणेश की पूजन किया जाता है। इस दिन कुछ चीजें करना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर किन चीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए-

करवा चौथ पूजा में न करें ये 8 गलतियां, टूट सकता है व्रत

  1. जल व फल का सेवन- करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। सूर्योदय के बाद से लेकर चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा पूरी होने तक पानी या फल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर व्रत खंडित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ पर सूर्य-चंद्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
  • झगड़ा करना- करवा चौथ का व्रत प्रेम और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इस दिन अपने पति का आदर-सम्मान करना चाहिए। करवा चौथ के दिन भूलकर भी पति-पत्नी को एक दूसरे के साथ न तो झगड़ना चाहिए और न ही अपशब्द कहने चाहिए।
  • न दें दान- करवा चौथ के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आज सफेद रंग के वस्त्र, दूध, दही, चीनी चावल व मिठाई आदि का दान करने से बचाना बेहतर है।
  • चंद्रोदय से पहले व्रत पारण- करवा चौथ के दिन व्रत का पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही करना चाहिए। पति के हाथों पानी पीने के बाद व्रत तोड़ें। इससे पहले व्रत तोड़ने पर उसका फल नहीं मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में, 17 अक्टूबर तक 3 राशियों का भाग्य होगा रौशन
  • कपड़ों का रंग- करवा चौथ के दिन पति हो या पत्नी किसी को भी भूल कर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। मान्यता है की काले कपड़े किसी भी शुभ काम पर पहनने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, इस दिन लाल, गुलाबी और पीले रंग के कपड़े या श्रृंगार करना अति शुभ माना जाता है।
  • दिन में सोना- मान्यताओं के अनुसार, व्रत रखने पर दिन के वक्त सोना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए कोशिश करें अगर आपने व्रत रखा है तो दिन के समय में सोने से बचना बेहतर है।
  • श्रृंगार का सामान- सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन किसी को भी अपने सुहाग या श्रृंगार से जुड़े सामान शेयर नहीं करने चाहिए। इस दिन भूलकर भी श्रृंगार का सामान दान नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 8 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
  • नुकीली चीजों का उपयोग- करवा चौथ पर सुई, कैंची, चाकू या किसी भी धारदार वस्तु का उपयोग करना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन सिलाई या कढ़ाई का काम भी वर्जित माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!