Transit Saturn Rashifal Guru Horoscope Jupiter 2025 after Diwali bringing good luck to 3 zodiacs शनि, गुरु की चाल दिवाली के बाद मचाएगी धमाल, रंग लाएगी 3 राशियों की किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि, गुरु की चाल दिवाली के बाद मचाएगी धमाल, रंग लाएगी 3 राशियों की किस्मत

Transit Saturn Rashifal Guru Horoscope: कुछ ही दिनों के बाद कर्मफलदाता शनि मार्गी और गुरु वक्री चाल में गोचर करना शुरू कर देंगे। दिवाली के बाद से कुछ राशियों के जातकों का अच्छा समय शुरू होने जा रहा है।

Tue, 7 Oct 2025 07:14 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि, गुरु की चाल दिवाली के बाद मचाएगी धमाल, रंग लाएगी 3 राशियों की किस्मत

Transit Saturn Rashifal Guru, शनि, गुरु की चाल दिवाली के बाद मचाएगी धमाल: कुछ ही दिनों में शनि और गुरु अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शनि को कर्मफलदाता व गुरु को उनके नाम अनुसार गुरु की उपाधि प्राप्त है। इस समय मीन राशि में शनि व मिथुन राशि में गुरु विराजमान हैं। शनि वक्री चाल व गुरु मार्गी चाल में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही दिवाली के बाद दोनों ग्रह अपनी चाल पलटने जा रहे हैं। दिवाली के बाद शनि मार्गी और गुरु वक्री चाल में गोचर करना शुरू देंगे। पंचांग के अनुसार, नवंबर के महीने से शनि मार्गी और गुरु वक्री चाल में गोचर करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में काफी बड़े बदलाव देखने को मिलमकर सकते हैं।

रंग लाएगी 3 राशियों की किस्मत

मिथुन राशि

मिथुन राशि को नवंबर के महीने से शनि मार्गी और गुरु वक्री चाल में गोचर कर लाभ दे सकते हैं। बिजनेस करने वालों को अच्छी डील या इंवेस्टर्स मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सूझ-बूझ के साथ सॉल्व कर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में, 17 अक्टूबर तक 3 राशियों का भाग्य होगा रौशन

तुला राशि

नवंबर के महीने से शनि मार्गी और गुरु वक्री चाल में गोचर कर तुला राशि को फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आपको कई ऐसे नए मौके मिल सकते हैं, जो आपके प्रमोशन का कारण भी बनेंगे। इसलिए पूरी लगन के साथ अपने टास्क को पूरा करें। किसी नए शख्स की एंट्री आपकी लाइफ में हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए नवंबर के महीने में शनि मार्गी और गुरु का वक्री चाल में गोचर करना शुभ माना जा रहा है। आपके करियर में आ रही दिक्कतें समाप्त होंगी। आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप की योजना बना सकते हैं। घर के परिवार का भरपूर साथ आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ पर सूर्य-चंद्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:बुध गोचर राहु के नक्षत्र में 7 अक्टूबर, कल से 3 राशियों का अच्छा टाइम होगा शुरू
ये भी पढ़ें:राशिफल: 8 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!