करवा चौथ पर सूर्य-चंद्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
Sun Rashifal Moon Transit on Horoscope: करवा चौथ पर सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन व चंद्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 10 अक्टूबर को सूर्य व चंद्र के गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Horoscope Karva Chauth Rashifal 2025, करवा चौथ पर सूर्य-चंद्र गोचर: सालों बाद इस साल करवा चौथ के दिन सूर्य व चंद्र ग्रह की चाल बदलने जा रही है। करवा चौथ पर सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन व चंद्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर और वृषभ राशि में चंद्र का गोचर होगा। ऐसे में सूर्य और चंद्रमा की चाल बदलने से कुछ राशियों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। इसलिए आइए जानते हैं 10 अक्टूबर को सूर्य व चंद्र के गोचर करने से कौन सी राशियां लकी रहने वाली है-
इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए करवा चौथ के दिन सूर्य व चंद्र ग्रह की चाल बेहद ही शुभ मानी जा रही है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सालों से रुके हुए काम आपके धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का भरपूर साथ मिलेगा।
कन्या राशि
करवा चौथ के दिन सूर्य व चंद्र ग्रह की चाल कन्या राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकती है। आपकी इंकम बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कई ऐसे टास्क मिलेंगे, जो उनके प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। किसी दोस्त से मुलाकात होना भी संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद पल भी बिता सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए करवा चौथ के दिन सूर्य व चंद्र ग्रह की चाल फायदेमंद साबित हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को नए इन्वेस्टर्स और क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छे पल बिताएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन