Horoscope Tomorrow 16 November 2025 Kal Ka Rashifal zodiacs Future predictions Rashifal: 16 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 16 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 16 November 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 16 नवंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Sat, 15 Nov 2025 02:34 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 16 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 6 November 2025, राशिफल: 16 नवंबर के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 16 नवंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

16 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मेष

आज का दिन आपकी ऊर्जा और तेजी को बढ़ाने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे तेजी से निपटा पाएंगे। ऑफिस में आपकी मौजूदगी महत्वपूर्ण रहेगी और दूसरों पर आपका प्रभाव साफ दिखेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत या किसी पुराने काम के पूरे होने की संभावना है। घर-परिवार में भी आपकी भूमिका अहम रहेगी। बस ध्यान रखें, किसी बात को लेकर गुस्सा आ सकता है और आपकी एक तीखी प्रतिक्रिया माहौल बिगाड़ सकती है।

वृषभ

आज का दिन रिश्तों के लिए अच्छा है। किसी पुराने तनाव या गलतफहमी का समाधान आप शांत तरीके से निकाल लेंगे। पार्टनर और परिवार के साथ वक्त बिताने से मन हल्का होगा। कामकाज में स्थिरता है, लेकिन रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। हल्का थकान महसूस हो सकती है, इसलिए चीजों को अपने ऊपर न लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र, राहु की चाल का कमाल, 25 नवंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

मिथुन

आपके लिए दिन बहुत सक्रिय रहने वाला है। कामकाज का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी दक्षता भी बढ़ेगी। बातचीत आपका मजबूत पक्ष है। आज आप अपनी बात अच्छे तरीके से रख पाएंगे और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। आपको आज किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटी यात्रा या मीटिंग आपके लिए अतिरिक्त फायदे लेकर आ सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और कोई अच्छी बातचीत रिश्ते को आगे बढ़ा सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। किसी क्रिएटिव काम में आपका मन अच्छी तरह लगेगा। पुरानी यादें या पुराने फैसलों की समीक्षा मानसिक शांति दे सकती है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर-परिवार के कामों में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी। किसी घरेलू मामले का समाधान मिलेगा। संपत्ति, घर, जमीन-जायदाद से जुड़े किसी काम में आज प्रगति होगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लेकिन इसका उपयोग संतुलन के साथ करना जरूरी है। पिता या किसी बड़े सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 दिन तक बुध के अस्त रहने से इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी खूब सफलता

कन्या

दोस्ती, टीमवर्क और सामाजिक जुड़ाव के लिए बहुत अच्छा दिन है। किसी नए संपर्क या समूह से फायदा मिलेगा। करियर में किसी बड़े अवसर की नींव आज पड़ सकती है। लोग आपके विचारों को महत्व देंगे और सहयोग भी मिलेगा। आज टीम के साथ चलें।नतीजे उम्मीद से बेहतर आएंगे।

तुला

कम्युनिकेशन और संपर्क आज बेहद महत्वपूर्ण हैं। आपकी बात लोगों पर असर डालेगी और किसी जरूरी मुद्दे पर आपकी सलाह मददगार रहेगी। नई मीटिंग्स, छोटी यात्राएं या काम से संबंधित बातचीत आपके लिए अच्छा नतीजा दे सकती है। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और कौशल बढ़ेगा। आज धैर्य से बात करें। दूसरों पर आपकी बातचीत का प्रभाव पड़ेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के करियर में बड़ा उछाल आ सकता है। बॉस और उच्च अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके हाथ आएगी और आप उसे अच्छे से निभाएंगे। प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। आज व्यवहार में नम्रता रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों की किस्मत के बंद दरवाजे

धनु

आर्थिक मामलों में आज का दिन स्थिरता और राहत लेकर आएगा। नया काम या पैसे का कोई रास्ता खुल सकता है। पुराना रुका पैसा आ सकता है। करियर में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। रिश्तों में संयम जरूरी है। बिना जरूरत विवाद से बचें। खर्च सोच-समझकर करें, फालतू खर्चा बाद में परेशानी दे सकता है।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका व्यक्तित्व दमदार रहेगा और लोग आपकी बात का सम्मान करेंगे। काम में नए अवसर मिलेंगे और अटके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। कुछ लोगों को नई दिशा मिलेगी।

कुंभ

यह दिन शांत चिंतन और आत्ममंथन का है। आप खुद को गहराई से समझेंगे। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है या कोई पुरानी गलती सुधारने का मौका मिलेगा। ध्यान, योग और सुकून देने वाली चीजें आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगी। आज बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्पन्ना एकादशी पर करें ये 11 उपाय, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे वरदान

मीन

भाग्य आज आपका साथ देगा। पढ़ाई, यात्रा, विदेश, शोध या आध्यात्मिक कामों में प्रगति होगी। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा और आपके विचारों में विस्तार आएगा। दिन उन्नति और सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है। आज जो मौका आए उसे हाथ से न जाने दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!