मंगल गोचर करेगा लाभ ही लाभ, 2 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी
Horoscope Mars Rashifal Mangal Gochar 2026 : मंगल के मीन राशि में एंटर करने से सूर्य के साथ युति बनेगी। इस युति के निर्माण से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत निखर सकती है।

Horoscope Mars Rashifal Mangal Gochar, मंगल मीन गोचर राशिफल : मंगल ग्रहों के सेनापति हैं, जिनकी चाल काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मंगल ग्रह इस समय कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। मंगल का गोचर जब भी होता है मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। जल्द ही मंगल ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल दोपहर में 03 बजकर 37 मिनट पर मीन राशि में एंटर करेंगे। मंगल के मीन राशि में एंटर करने से सूर्य के साथ युति बनेगी। इस युति के निर्माण से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा। मीन राशि में मंगल का गोचर 11 मई की दोपहर तक रहेगा। ऐसे में मंगल के मीन गोचर से कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं मंगल के गोचर से किन राशियों की किस्मत खिल सकती है-
मंगल गोचर करेगा लाभ ही लाभ, 2 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?
मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा। वहीं, फैमिली के साथ ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मंगल देव की कृपा से इस राशि के लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?
ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन धनु राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। घर के सदस्य और दोस्तों संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। वहीं, लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। कार्यस्थल में आ रही कठिनाइयां दूर होगी।
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का मीन राशि में गोचर कैसा रहेगा?
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहों के सेनापति मंगल का राशि परिवर्तन लकी साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मैनेजर और दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। व्यवसाय में किए गए हर प्रयास रंग लाएंगे। शादी-शुदा लोगों की लाइफ में रोमांस बना रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें




साइन इन