कल से इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध गोचर करेंगे राहु के नक्षत्र में
Horoscope Budh Rashifal Mercury Transit: इस समय बुध कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। इस नक्षत्र में बुध का गोचर कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है।

Horoscope Budh Rashifal Mercury Transit, बुध का गोचर: मंगलवार के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। बुध का गोचर 12 राशियों पर नेगेटिव और पॉजिटिव इम्पैक्ट डाल सकता है। इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। जल्द ही बुध का गोचर भी इस नक्षत्र में होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 10 मार्च के दिन बुध का गोचर शतभिषा नक्षत्र में होगा। सुबह में लगभग 07 बजकर 47 मिनट पर बुध शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध 1 अप्रैल 2026 तक विराजमान रहने वाले हैं। राहु के शतभिषा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होना कुछ राशियों के लिए लाभदायक रहेगा तो कुछ राशियों को मुश्किल समय भी झेलना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों के लिए राहु के शतभिषा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर फायदेमंद साबित होने वाला है-
कल से इन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बुध गोचर करेंगे राहु के नक्षत्र में
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु के शतभिषा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। यह समय निवेश करने के लिए शुभ माना जा रहा है। अपनी मां के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। बिजनेस में प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी। कोई बड़ी बीमारी नुकसान नहीं पहुंचाएगी। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। पढ़ाई में मन लगेगा। वहीं, तनाव की स्थिति में अपने बहन-भाई के साथ वक्त बिताएं।
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
राहु के शतभिषा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। करियर के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट या कोई अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनहेल्दी चीजों के सेवन से बचें। छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं, आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।
सिंह राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सिंह राशि के लोगों के लिए राहु के शतभिषा नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आपकी फाइनेंशियल स्थिति अच्छी रहने वाली है लेकिन फालतू खर्चों से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए दोस्तों की सलाह ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन