March Rashifal: 31 मार्च तक इन 3 राशियों का जीवन वरदान से कम नहीं, खिल उठेगी किस्मत
Horoscope March Rashifal 2026 Lucky Zodiacs : गुरु, सूर्य, बुध, और मंगल इस महीने में अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होना कुछ राशियों की किस्मत निखार सकता है।

Horoscope March Rashifal 2026, मार्च का राशिफल: मार्च के महीने में 4 बड़े ग्रहों का गोचर होगा, जो सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। गुरु, सूर्य, बुध, और मंगल इस महीने में अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। मार्च के महीने में कई बड़े ग्रहों का गोचर होना कुछ राशियों की किस्मत निखार सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 मार्च के दिन गुरु मार्गी होने जा रहे हैं। इसके बाद बुध वक्री अवस्था में 14 मार्च से गोचर करना शुरू करेंगे। सूर्य का गुरु की मीन राशि में गोचर 15 मार्च 2026 को होगा। 21 मार्च के दिन बुध कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इस बीच 26 मार्च को कुंभ राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल का उदय होगा। इन ग्रहों के गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं इन चार बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव आने से मार्च का महीना किन राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-
31 मार्च तक इन 3 राशियों का जीवन वरदान से कम नहीं, खिल उठेगी किस्मत
मेष राशि वालों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा?
मार्च का महीना मेष राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति बदलने से इस राशि के लोगों का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्टेबल रहेगी। खर्च पर पकड़ बनाए रखने की जरूरत है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। मुश्किल घड़ी में आपको अपने घर परिवार का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है।
कर्क राशि वालों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा?
कर्क राशि के लोगों के लिए मार्च का महीना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आपको अपनी इनकम बढ़ाने के कई नए सोर्स नजर आ सकते हैं। इस महीने आपको हर काम में सफलता मिलेगी। करियर लाइफ में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं, पार्टनर या लवर के साथ काफी अच्छा वक्त गुजारेंगे।
मीन राशि वालों के लिए मार्च का महीना कैसा रहेगा?
मार्च का महीना मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस महीने आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहने वाला है। वहीं, बच्चों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई अच्छी डील मिलेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन