Transit of Sun Rashifal Surya Gochar 2026 Shani ke nakshatra me from 18 March mesh samet in rashiyo ko laabh 10 दिन बाद से बदलेंगे मेष समेत इन राशियों के दिन, जब शनि के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

10 दिन बाद से बदलेंगे मेष समेत इन राशियों के दिन, जब शनि के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर

Transit of Sun Rashifal Surya Gochar 2026: इस समय सूर्य कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं, जो लगभग 10 दिनों के बाद अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। सूर्य के गोचर करते ही कुछ राशियों के दिन बदल सकते हैं।

Sun, 8 March 2026 11:58 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
10 दिन बाद से बदलेंगे मेष समेत इन राशियों के दिन, जब शनि के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर

Transit of Sun Rashifal Surya Gochar 2026, सूर्य गोचर: सूर्य देव सभी ग्रहों में राजा की भूमिका निभाते हैं। सूर्य का गोचर समय-समय पर होता रहता है। सूर्य आत्मा, कॉन्फिडेंस, और मान-सम्मान के कारक माने जाते हैं। सूर्य के गोचर का असर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। सूर्य ग्रहों के राजा हैं, जिनकी चाल कुछ राशियों के लिए लाभदायक मानी जाती है। वहीं, कुछ राशियों के लिए सूर्य की चाल दिक्कतें भी पैदा कर सकती है। इस समय सूर्य कुंभ राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं, जो लगभग 10 दिनों के बाद अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य का गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में होने जा रहा है। ये शनि का नक्षत्र माना जाता है, जिसमें 18 मार्च के दिन सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में सूर्य 31 मार्च तक रहने वाले हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकरी रिजल्ट्स लेकर आ रहा है-

10 दिन बाद से बदलेंगे मेष समेत इन राशियों के दिन, जब शनि के नक्षत्र में होगा सूर्य गोचर

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। जीवन में सुख ही सुख नजर आएगा। अपने करियर में आप हर टार्गेट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपने जहां से नहीं भी सोचा होगा, वहां से भी धन का आगमन होगा। वहीं, अपनी और मां की सेहत का ख्याल रखें। लाइफ में रोमांस भी रहेगा।

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

मेष राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर फलदायक माना जा रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ समय माना जा रहा है। परिवार में धन-धान्य बना रहेगा। वहीं, यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर तुला राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपको किए गए निवेश से अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। बिजनेस में की गई प्लानिंग कोई अच्छा इन्वेस्टर अट्रैक्ट कर सकती है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। वहीं, परिवार में भी शांति रहेगी। सेहत भी दुरुस्त रहने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष समेत 12 राशियों के लिए 8 मार्च का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:मेष राशि में शुक्र का गोचर, 26 मार्च से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा
ये भी पढ़ें:40 दिन तक शनि रहेंगे मीन राशि में अस्त, इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: मेष, सिंह, कुंभ को होगा प्रॉफिट, वृषभ वाले न करें ये काम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!