Rashifal Venus in Aries Horoscope Venus Transit Shukra Gochar Mesh Rashi me bring wealth to these zodiacs from 26 March मेष राशि में शुक्र का गोचर, 26 मार्च से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि में शुक्र का गोचर, 26 मार्च से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा

Rashifal Venus in Aries Horoscope Venus Transit 2026: जल्द ही मंगल की राशि में शुक्र एंटर करने जा रहे हैं। मेष राशि में प्रेम व सुंदरता के कारक शुक्र का गोचर गुरुवार के दिन होने जा रहा है, जिससे कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।

Sat, 7 March 2026 12:55 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेष राशि में शुक्र का गोचर, 26 मार्च से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा

Rashifal Venus in Aries Horoscope Venus Transit, शुक्र गोचर मेष राशि में : शुक्र का गोचर हर एक राशि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। धन के दाता शुक्र इस समय गुरु की मीन राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही मंगल की राशि में शुक्र एंटर करने जा रहे हैं। मेष राशि में प्रेम व सुंदरता के कारक शुक्र का गोचर गुरुवार के दिन होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 मार्च के दिन 05 बजकर 13 मिनट पर मंगल की मेष राशि में शुक्र एंटर करेंगे। इस राशि में शुक्र 19 अप्रैल तक विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र का ये मेष गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा तो कुछ राशियों के लिए मुश्किलें भी ला सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि में शुक्र के गोचर करने से किन राशियों को प्रॉफिट हो सकता है-

मेष राशि में शुक्र का गोचर, 26 मार्च से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का मंगल की राशि में गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की मेष राशि में प्रेम व सुंदरता के कारक शुक्र का गोचर होना इस राशि के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम के मामले में घर का सपोर्ट हासिल होगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी नए शख्स की एंट्री होगी। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का मंगल की राशि में गोचर कैसा रहेगा?

धनु राशि के लिए मंगल की मेष राशि में धन के दाता शुक्र का गोचर होना बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है। आपको अपनी किस्मत का सपोर्ट हासिल होगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। लव लाइफ में रोमांटिक एनर्जी का संचार होगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी।

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का मंगल की राशि में गोचर कैसा रहेगा?

मंगल की मेष राशि में धन के दाता शुक्र का गोचर होना तुला राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। आप सफलता का स्वाद चखेंगे। पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। फाइनेंशियल सिचूऐशन आपकी पहले से बेहतर रहेगी। पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। शादी तय हो सकती है। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: मेष, सिंह, कुंभ को होगा प्रॉफिट, वृषभ वाले न करें ये काम
ये भी पढ़ें:40 दिन तक शनि रहेंगे मीन राशि में अस्त, इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 7 मार्च: इन 6 राशियों के जीवन में होंगे कई बदलाव, दिन रहेगा शानदार
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!