Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 9 मार्च: इन 4 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, होगा धन आगमन
Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 9 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Aaj Ka Rashifal 9 March 2026 Horoscope Today, आज का राशिफल 9 मार्च: ग्रह स्थिति: गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा तुला राशि के रहेंगे। तत्पश्चात वृश्चिक राशि में जाकर के नीच के हो जाएंगे। सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में, शुक्र और शनि मीन राशि के हैं। शुक्र यहां ऊंच के हैं और शनि यहां शत्रु क्षेत्री हैं। जो दोनों का कॉम्बिनेशन बना हुआ है, यह कॉम्बिनेशन भी अच्छा नहीं माना जाएगा और जो कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, राहु का कॉम्बिनेशन है, दिस इज टू बैड। नीच के चंद्रमा भी हो चुके हैं तो थोड़ा दो सवा दो दिन खराब गुजरने वाला है। बच के पार करना है। मानसिक स्थिति खराब होगी। दांपत्य की प्रॉब्लम, अग्रेसिव होना, शुभता में कमी इत्यादि बना रहेगा।
इन 4 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, होगा धन आगमन, पढ़ें पूरा राशिफल-
मेष राशि: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ प्रभावित दिख रहा है। बच के पार करें। काली वस्तु का दान करें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि: दांपत्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम, संतान, व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टरबेंस जारी रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: भावुकता में निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। श्वास खराब नहीं है, लेकिन ऊपर-नीचे बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि: गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-समृद्धि में लेकिन वृद्धि होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा, व्यापार वृद्धि होगा, लेकिन श्वास प्रभावित दिख रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन श्वास प्रभावित थोड़ा रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि: धन आगमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। मन खिन्न रहेगा लेकिन जल्दी बोलने के चक्कर में ज्यादा और खराब मत बोलिएगा। निवेश अभी वर्जित रहेगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि: सौम्यता के प्रतीक बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि: मन चिंतित रहेगा। अनाब-शनाब खर्चे होंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा और यात्रा का योग बनेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राश: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक लाभ होगा, लेकिन घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि: परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।




साइन इन