Horoscope Akshaya Tritiya Rashifal Raj Yogas will be formed on Rashifal Akshaya Tritiya these zodiacs will benefit Akshaya Tritiya Rashifal: अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई राजयोग, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Akshaya Tritiya Rashifal: अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई राजयोग, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Horoscope Akshaya Tritiya Rashifal 2026 : इस खास दिन पर त्रिपुष्कर योग और रवि योग बनेगा। अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग, शश और मालव्य योग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों को पॉजिटिव खबर मिल सकती है।

Sat, 18 April 2026 04:15 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Akshaya Tritiya Rashifal: अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई राजयोग, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Horoscope Akshaya Tritiya Rashifal, अक्षय तृतीया राशिफल : अक्षय तृतीया का दिन सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस खास दिन पर कई शुभ योगों का निर्माण होता है। अक्षय तृतीया का दिन धार्मिक पूजा-पाठ और दान, पुण्य आदि करने के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। इस दिन ग्रहों की शुभ चाल से कुछ राशियों लाभ हो सकता है। इस दिन मेष राशि में सूर्य और वृषभ राशि में शुक्र रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में रहेंगे। मंगल, बुध और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस खास दिन पर त्रिपुष्कर योग और रवि योग बनेगा। अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी योग, शश और मालव्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में इस दिन शुभ योगों के निर्माण से कुछ राशियों को पॉजिटिव खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-

अक्षय तृतीया पर बनेंगे कई राजयोग, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अक्षय तृतीया का दिन?

सिंह राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, राहु के दोष से राहत पाने के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर अक्षय योग से इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी खुशखबरी

धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अक्षय तृतीया का दिन?

अक्षय तृतीया का दिन धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा अक्षय तृतीया का दिन?

मेष राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन लाभकारी माना जा रहा है। करियर में आपको अपने दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, सूर्य के नक्षत्र में करेंगे शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:जल्द ही बुध के नक्षत्र में एंटर करेंगे शनि, इन राशियों के जीवन में होगा आनंद ही
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!