Akshaya Tritiya Rashifal Akshaya Yoga on Akshaya Tritiya will benefit these zodiacs in 2026 अक्षय तृतीया पर अक्षय योग से इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी खुशखबरी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अक्षय तृतीया पर अक्षय योग से इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी खुशखबरी

Akshaya Tritiya Rashifal Akshaya Yoga on Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया के दिन अक्षय योग का निर्माण भी हो रहा है। वहीं, इस दिन सूर्य और चंद्र ग्रह दोनों ही अपनी उच्च राशि में विराजमान रहने वाले हैं।

Tue, 14 April 2026 12:39 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अक्षय तृतीया पर अक्षय योग से इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी खुशखबरी

Akshaya Tritiya Rashifal Akshaya Yoga, अक्षय तृतीया 2026 : हर साल अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल वैशाख के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। अक्षय तृतीया के दिन की ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। अक्षय तृतीया के दिन अक्षय योग का निर्माण भी हो रहा है। वहीं, इस दिन सूर्य और चंद्र ग्रह दोनों ही अपनी उच्च राशि में विराजमान रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अक्षय योग बनना बेहद ही शुभ और लाभदायक माना जाता है। इस दिन ग्रहों की शुभ स्थिति से कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर अक्षय योग का निर्माण किन राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है।

अक्षय तृतीया पर अक्षय योग से इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी खुशखबरी

मेष राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन कैसा रहेगा?

अक्षय तृतीया के दिन अक्षय योग का निर्माण होने से मेष राशि वालों को फायदा हो सकता है। नौकरी करने वालों को अपने बॉस और कलीग्स का भरपूर साथ मिलेगा। इस राशि के लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। थोड़ी बहुत आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं, जिनका आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर सॉल्यूशन निकाल लेंगे। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से 1 महीने तक मेष राशि में सूर्य गोचर, इन राशियों का सूर्य जैसा चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:राशिफल 14 अप्रैल: आज इन राशियों की कमाई में उतार-चढ़ाव, नुकसान से बचें

तुला राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन कैसा रहेगा?

तुला राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया के दिन अक्षय योग का निर्माण होना लाभदायक साबित हो सकता है। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। जीवन की मुश्किलों का सामना आप डटकर करेंगे। आर्थिक परेशानियां भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। फैमिली के साथ ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

धनु राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन कैसा रहेगा?

अक्षय तृतीया के दिन अक्षय योग का निर्माण होने से धनु राशि वालों के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है। इसलिए ग्रहों के शुभ प्रभाव से तुला राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। बिना ज्यादा परिश्रम के आपको सफलता हासिल होगी। तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, इन राशियों की रंग लाएगी किस्मत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!