कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, सूर्य के नक्षत्र में करेंगे शुक्र गोचर
Horoscope Venus Transit Rashifal Shukra Gochar 2026 : कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। प्रेम और लग्जरी के कारक शुक्र का गोचर भौतिक सुख, फाइनेंशियल कंडीशन और लव लाइफ में बदलाव ला सकता है।

Horoscope Venus Transit Rashifal Shukra Gochar, शुक्र नक्षत्र गोचर राशिफल : अट्रैक्शन और वैभव के कारक शुक्र कल के दिन अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह इस समय भरणी नक्षत्र में विराजमान हैं और मेष राशि में सीधी चाल चल रहे हैं। गुरुवार के दिन शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 के दिन कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र की एंट्री होने जा रही है। इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर 27 अप्रैल की शाम तक रहेगा। फिर शुक्र अन्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। प्रेम और लग्जरी के कारक शुक्र का गोचर भौतिक सुख, फाइनेंशियल कंडीशन और लव लाइफ में बदलाव ला सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर होने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है-
कल से इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, सूर्य के नक्षत्र में करेंगे शुक्र गोचर
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। छोटा से छोटा परिश्रम भी अपना असर दिखाएगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आप घर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना बेहद लाभकारी माना जा रहा है। आपके व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। पैसे कमाने के नए स्रोत भी मिलेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपको सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा। अपने पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?
सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र का गोचर होना धनु राशि के जातकों के लिए फलदायक साबित हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति भी दूर होगी। घर परिवार का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज का दिन छोटे-मोटे इन्वेस्टमेंट के लिए काफी शुभ माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन