Akshaya Tritiya Upay Akshaya Tritiya 2026 Akshaya Tritiya par shani rahu ke upay how to reduce Saturn and Rahu effects Akshaya Tritiya Upay: शनि, राहु के दोष से राहत पाने के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Akshaya Tritiya Upay: शनि, राहु के दोष से राहत पाने के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय

Akshaya Tritiya Upay Akshaya Tritiya 2026 : अगर आपकी कुंडली में शनि या राहु की स्थिति खराब या कमजोर है, तो अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कुछ विशेष उपाय करें। इस खास दिन पर किए गए दान और पुण्य का फल कभी खत्म नहीं होता है।

Tue, 14 April 2026 03:08 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Akshaya Tritiya Upay: शनि, राहु के दोष से राहत पाने के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय

Akshaya Tritiya Upay Akshaya Tritiya 2026, अक्षय तृतीया 2026 : अक्षय तृतीया का दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। इस खास दिन पर किए गए दान और पुण्य का फल कभी खत्म नहीं होता है। इसलिए इसे अक्षय नाम से जानते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि या राहु की स्थिति खराब या कमजोर है, तो अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कुछ विशेष उपाय करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कुछ खास उपाय की मदद से शनि और राहु ग्रह के बुरे प्रभाव से राहत मिल सकती है।

शनि, राहु के दोष से राहत पाने के लिए अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय

अक्षय तृतीया के दिन शनि ग्रह के उपाय

  • अक्षय तृतीया के दिन शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए काले छाते या चप्पल-जूतों का दान किसी जरूरतमंद को करें। यह शनि के प्रकोप को कम करने का सबसे आसान तरीका है।
  • अक्षय तृतीया के दिन जल में काले तिल मिलाकर स्नान करें और फिर काले तिल का दान करें।
  • अक्षय तृतीया के दिन शाम के समय शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। तेल में अपना चेहरा देखकर छाया दान करें।
  • अक्षय तृतीया के दिन सरसों के तेल में बने पकवान या काली उड़द की दाल की खिचड़ी गरीबों को खिलाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर अक्षय योग से इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:नवग्रहों की शांति के लिए करें अक्षय तृतीया पर इन चीजों का दान

अक्षय तृतीया के दिन राहु ग्रह के उपाय

  • अक्षय तृतीया के दिन जौ का दान करना राहु के अशुभ प्रभाव को कम करता है। आप जौ को बहते जल में प्रवाहित भी कर सकते हैं।
  • अक्षय तृतीया के दिन एक जटा वाला नारियल लें, उसे अपने सिर से सात बार उतार कर बहते जल में प्रवाहित कर दें।
  • अक्षय तृतीया के दिन राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए पक्षियों को बाजरा खिलाना बहुत फलदायी माना जाता है।
  • अक्षय तृतीया के दिन पानी से भरे मिट्टी के घड़े या कलश का दान करने से पितृ दोष और शनि-राहु दोनों ग्रह के बुरे प्रकोप से राहत मिलती है।
  • अक्षय तृतीया पर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने से राहु-केतु के दोष से राहत मिल सकती है।
  • अक्षय तृतीया के दिन 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' और 'ॐ रां राहवे नमः' का 108 बार जाप करें।
  • अक्षय तृतीया के दिन दान हमेशा निस्वार्थ भाव से और अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही करें। अक्षय तृतीया पर किया गया मानसिक जप और सात्विक व्यवहार भी ग्रहों की शांति में बड़ी भूमिका निभाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से 1 महीने तक मेष राशि में सूर्य गोचर, इन राशियों का सूर्य जैसा चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य का गोचर केतु के नक्षत्र में, इन राशियों की रंग लाएगी किस्मत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!